फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2.53 lakh duped in the name of selling fridge and bed online

Gurugram News: ऑनलाइन फ्रीज व बेड बेचने के नाम पर 2.53 लाख ठगे

Fri, 26 Sep 2025 02:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:52 AM IST
सार

गुरुग्राम के सेक्टर-90 निवासी सचिन शर्मा से ऑनलाइन फ्रिज और बेड खरीदने के नाम पर साइबर ठग ने 2.53 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर मानेसर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
2.53 lakh duped in the name of selling fridge and bed online

विस्तार

गुरुग्राम। साइबर ठग ने एक युवक से ऑनलाइन फ्रीज व बेड बेचने के नाम पर 2,53,952 रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की है। अजमेर (राजस्थान) के पचवटी कॉलोनी निवासी सचिन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-90 में रहता है। 21 सितंबर को वह ओएलएक्स पर फ्रीज और बेड देख रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल अज्ञात नंबर से कॉल आई और खरीदने के लिए राशि तय हुई। सचिन शर्मा ने कॉल करने वाले ठग के बताए गए अकाउंट में नौ हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन जालसाज ने रुपये न आने की बात कही। इसके बाद फिर से नौ हजार रुपये भेजे तो वो भी ट्रांसफर नहीं होने का बहाना दिया। धीरे-धीरे जालसाज ने ट्रांजेक्शन पूरी न होने की बात कहकर सचिन शर्मा से कुल 2,53,952 रुपये ट्रांसफर करवाए। इसके बाद सचिन शर्मा ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed