{"_id":"69efbf57492ce6a84204778d","slug":"25266-challans-in-a-week-fine-of-rs-160-crore-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86195-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एक सप्ताह में 25,266 चालान, 1.60 करोड़ रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एक सप्ताह में 25,266 चालान, 1.60 करोड़ रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने इस सप्ताह कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा है। यातायात पुलिस की तरफ से चलाए गए अभियान चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत 20 से 26 अप्रैल के बीच कुल 25,266 चालान किए गए और लगभग 1.60 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
इस दौरान सबसे ज्यादा मामले रॉंग साइड ड्राइविंग, बिना हेल्मेट, बिना सीट बेल्ट, गलत पार्किंग और नशे में वाहन चलाने के सामने आए। इसके अलावा कैमरों की मदद से 12,820 चालान किए गए, जिनमें नो एंट्री, ओवरस्पीडिंग, सीट बेल्ट और प्रदूषण से जुड़े उल्लंघन शामिल रहे। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-48, द्वारका एक्सप्रेसवे और मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। ड्रोन और हाईटेक कैमरों की मदद से लेन बदलने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए 16 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) ने सोमवार को सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बैठक की। उन्होंने सभी यातायात अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में लोगों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखा जाए।