फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   25 lakh rupees cheated in the name of selling old cars

पुरानी कारें बेचने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगे

Sat, 29 Jan 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
25 lakh rupees cheated in the name of selling old cars
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में पुरानी कारें बेचने के नाम पर दो लोगों से 25 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने रुपये ट्रांसफर कर कार मांगी तो आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिया और दुकान बंद कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सेक्टर-14 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, ऋषि लाल वीर नगर (गुरुग्राम) और रमन अरोड़ा गली नंबर-8 (मदनपुरी) के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह पुरानी कार खरीद रहे थे। इसके लिए सेक्टर-12 स्थित मोहन मोटर्स के नाम से कार खरीदने व बेचने वाले वैभव उर्फ शैंकी, रोहित गुप्ता और नीरज से मिले। ऋषिलाल और रमन ने क्रेटा 8 लाख रुपये, इनोवा 6 लाख रुपये, एसयूवी 4 लाख रुपये, स्विफ्ट 5 लाख रुपये और एक अन्य कार 2.50 लाख रुपये में खरीदी। इसके लिए 20 लाख रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिए जबकि पांच लाख रुपये नकद दिए। आरोप है कि सभी कारों के पेपर दिखाए और रुपये लेने के बाद कारें भी नहीं दीं। दोनों दुकान पर पहुंचे तो वह दुकान बंद कर फरार हो गए थे। तीनों को कॉल किया तो मोबाइल भी बंद था। पीड़ितों ने मामले की शिकायत सेक्टर 14 थाने में और गृहमंत्री से की।
विज्ञापन

घर वालों पर भी लगाया आरोप
पीड़ितों ने बताया कि जब दुकान बंद होने और मोबाइल भी बंद होने के बाद वह आरोपियों के घर पहुंचे तो उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। पीड़ितों का आरोप है कि पत्नी, मां और साले भी धोखाधड़ी में शामिल हैं। उन्होंने सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ सेक्टर 14 का कहना है कि बैंक खातों के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। उसी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed