फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   24.94 lakh voters will elect MP from Gurugram Lok Sabha seat.

Gurugram News: गुरुग्राम लोकसभा सीट पर 24.94 लाख मतदाता चुनेंगे सांसद

Sun, 17 Mar 2024 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
24.94 lakh voters will elect MP from Gurugram Lok Sabha seat.
लोकसभा में बनाए गए कुल 2407 मतदान केंद्रों में से 989 शहरी व 1418 ग्रामीण बूथ शामिल
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम लोकसभा चुनाव में गुरुग्राम, रेवाड़ी और मेवात क्षेत्र के करीब 24.94 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग की ओर से शनिवार को लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही प्रशासन और राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक वोटर गुरुग्राम लोकसभा में है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से पूरी तैयारियां की जा रही है। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में गुरुग्राम, रेवाड़ी और मेवात जिले की नौ विधानसभा सीटें शामिल हैं, जिनमें बावल, रेवाड़ी, पटौदी, बादशाहपुर, गुरुग्राम, सोहना, नूंह, फिरोजपुर झिरका व पुन्हाना हलका आते हैं। बावल विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 24 हजार 458, रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 46 हजार 801, पटौदी विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 45 हजार 787, बादशाहपुर हलके में चार लाख 62 हजार 765, गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में चार लाख 5 हजार 814 व सोहना विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 70 हजार 259 मतदाता हैं। नूंह विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 310, फिरोजपुर झिरका में दो लाख 38 हजार 807 एवं पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 99 हजार 43 मतदाता हैं।
विज्ञापन

---
लोकसभा क्षेत्र में बनाए गए 2407 मतदान केंद्र
निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में कुल 24 लाख 94 हजार 44 मतदाता हैं, जो कि लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए लोकसभा क्षेत्र में कुल 2407 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 989 पोलिंग बूथ शहरी क्षेत्र में और 1418 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। इनमें 1500 से अधिक वोटर वाले मतदान केंद्रों पर सहायक मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे। बावल विधानसभा क्षेत्र में दस बूथ शहरी क्षेत्र में और 247 बूथ ग्रामीण इलाके के हैं। यहां कुल 257 मतदान केंद्र हैं। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 117 शहरी व 133 ग्रामीण मतदान बूथ सहित कुल 250 केंद्र हैं। पटौदी में 26 शहरी व 221 ग्रामीण बूथ समेत कुल 247, बादशाहपुर में 379 शहरी व 49 ग्रामीण पोलिंग बूथ सहित 428 व गुरुग्राम में सभी 351 शहरी पोलिंग बूथ हैं। सोहना में 59 शहरी व 185 ग्रामीण पोलिंग बूथ सहित 244, नूंह में 11 शहरी व 182 ग्रामीण पोलिंग बूथ समेत कुल 193, फिरोजपुर झिरका में 20 शहरी व 222 ग्रामीण मतदान केंद्र सहित कुल 242 तथा पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में 16 शहरी व 179 ग्रामीण पोलिंग बूथ सहित कुल 195 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
गुरुग्राम में 85 हजार मतदाता बढ़े
पिछले एक साल में प्रदेश में 1 लाख 76 हजार 368 मतदाता बढ़े हैं। गत वर्ष प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 96 लाख 58 हजार 234 थी, जबकि अब बढ़कर कुल 1 करोड़ 98 लाख 34 हजार 602 हो गई है। एक साल के अंदर गुरुग्राम जिले में सबसे अधिक 85 हजार मतदाता बढ़े हैं, जबकि अंबाला जिले में 30 हजार से अधिक मतदाता कम हुए हैं। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र मतदाताओं की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा हलका है। वर्तमान में कुल मतदाता करीब 24.94 लाख हैं। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में करीब 23 लाख 60 हजार 983 मतदाता हैं। करनाल लोकसभा क्षेत्र में 11 लाख 85, 797 है। हिसार लोकसभा में 17 लाख 72 हजार 219 मतदाता हैं। गुरुग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चार लाख 63 हजार 549 मतदाता हैं। मतदाताओं की दृष्टि से यह प्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है।

गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में ये विधान सभा सीटें शामिल
गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में गुरुग्राम, रेवाड़ी और मेवात जिले की नौ विधानसभा सीटें शामिल हैं, जिनमें बावल, रेवाड़ी, पटौदी, बादशाहपुर, गुरुग्राम, सोहना, नूंह, फिरोजपुर झिरका व पुन्हाना क्षेत्र आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed