{"_id":"64835c2ca3c41120a60c3087","slug":"24-feet-wide-fan-installed-in-islamic-seminary-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-612031-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इस्लामी मदरसे में लगा 24 फुट चौड़ा पंखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इस्लामी मदरसे में लगा 24 फुट चौड़ा पंखा
विज्ञापन
पंखे को देखने के लिए मदरसे में लगा रहता है लोगों का तांता
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना/मेवात। मीलखेड़ला इस्लामी मदरसा की मस्जिद में लगा 24 फुट चौड़ा छत का पंखा लोगों के लिए तमाशा बना हुआ है। इस अजीब पंखे को देखने वालों का मदरसे में सुबह से शाम तक तांता लगा रहता है। जहां यह पंखा 30 साधारण पंखों की जगह अकेला काम करता है, वहीं बिजली की खपत कम होती है और शोर भी नहीं करता है। मेवात के मीलखेड़ला इस्लामी मदरसा के मुफ़्ती मोहम्मद साबिर ने बताया कि पंखे में पांच पंखुड़ियां हैं। उनका कहना है कि बड़ा पंखा लगने से काफी फायदा हुआ है। मस्जिद के बरामदे में अकेले पंखे से सभी नमाजियों तक हवा पहुंच जाती है। उन्होंने बताया कि इन पंखों को मदरसे के लिए गुजरात से दो पंखे ऑर्डर पर मंगवाए हैं। दो पंखे की कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये है।
बरामदे में लगा 24 फुट चौड़ा पंखा।