{"_id":"5c2a5b0ebdec2257043b83fe","slug":"21546279694-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी पार्किंग के विवाद में छात्र को पीटने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी पार्किंग के विवाद में छात्र को पीटने का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडरेज की घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस खालीहाथ
गाड़ी पार्किंग के विवाद में छात्र को पीटने के मामले में आरोपियों को नहीं लगा कोई सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-46 में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में युवक को आधा दर्जन लोगों ने पीटा था। घटना को 48 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। हालांकि पीड़ित के परिजनों ने आरोपी का फेसबुक से फोटो निकालकर पुलिस को दे दिया है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सेक्टर-38 निवासी 12वीं कक्षा का छात्र साहिल ने शिकायत में कहा कि वह अपने दोस्त आर्यन के साथ सेक्टर-46 मार्केट में गया था। मार्केट में काफी अधिक भीड़ होने के कारण उन्हें गाड़ी पार्किंग की जगह नहीं मिल रही थी। इसी दौरान उनके पीछे चल रही एक एसयूवी गाडी का चालक लगातार हॉर्न बजा रहा था। जगह मिलने पर साहिल अपनी गाड़ी को पार्किंग में लगाकर खरीददारी करने बाजार में चला गया। आरोप है कि जब वह वापस आया और गाड़ी लेकर वापस घर जाने के लिए चला तो मार्केट के पास ही एसयूवी चालक समेत आधा दर्जन युवक ने पिटाई की। साहिल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
परिजनों का कहना है कि साहिल ने उन्हें बताया था कि जिस एसयूवी चालक ने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया वह उनके घर के आसपास अनेक बार घूमती हुई दिखाई दी थी। इस पर उन्होंने काफी तलाश के बाद सोशल मीडिया के जरिए आरोपी की फोटो गाड़ी सहित ढूंढ ली। जिसे पुलिस को उपलब्ध करवा दिया है। सेक्टर-50 थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।