{"_id":"5c296f1dbdec22532f13e2bd","slug":"21546219293-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंग जांच व भ्रूण हत्या के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंग जांच व भ्रूण हत्या के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में भ्रूण लिंग जांच के अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
-दो दलाल और एक डाक्टर सहित चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को अवैध तौर पर भ्रूण लिंग जांच करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर दो दलाल व एक चिकित्सक सहित चार लोगों को काबू किया। दलाल ने भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए 35 हजार रुपये में सौदा तय किया था। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार स्पीड रिसर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क कंपनी (पंजाब) के निदेशक रमेश दत्त ने शिकायत की थी कि उनकी कंपनी भ्रूण लिंग जांच करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। सूचना मिली कि एक एजेंट गुरुग्राम में भ्रूण लिंग जांच करवाता है। इस पर उन्होंने, सहायक निदेशक डॉ. राजू धीर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी व शेरपुर (संगरूर) सीएचसी प्रभारी डॉ. जसवंत सिंह की टीम बनाकर बोगस ग्राहक के जरिए एजेंट से संपर्क किया। बोगस ग्राहक ने 35 हजार रुपये में एजेंट से सौदा तय कर लिया। उसे शनिवार देर शाम 6 बजे गुरुग्राम बस स्टैंड पर पहुंचने की बात कही। इस पर टीम ने गुरुग्राम सिविल सर्जन से संपर्क किया। उन्होंने सिविल सर्जन व पीएनडीटी के नोडल ऑफिसर डा.ॅ नवल किशोर व औषधि नियंत्रक अधिकारी अमनदीप चौहान की टीम गठित कर दी। पंजाब टीम के गुरुग्राम पहुंचने पर गुरुग्राम टीम ने एजेंट सतीश से संपर्क किया। दोनों टीमों ने बोगस ग्राहक के माध्यम से सतीश को 35 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद सतीश उसे बैठाकर गाड़ी से मानेसर ले गया। गाड़ी देवेन्द्र चला रहा था जोकि इसी गिरोह का हिस्सा था। बाद में दो लोग और सतीश के साथ हो लिए। टीम गुरुग्राम के राजीव चौक पहुंची, जहां एक व्यक्ति उतर गया। कोई अन्य फरार न हो जाएं इसलिए टीम ने उन्हें राजीव चौक पर ही काबू कर लिया और शिवाजी नगर थाना पुलिस को शिकायत देकर उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर एजेंट देवेन्द्र व सतीश सहित चिकित्सक गोपाल कृष्ण और उनके बेटे नितिन को गिरफ्तार कर लिया है।