फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   21 days time is not being given for e-auction of HSVP plots

Gurugram News: एचएसवीपी के भूखंडों की ई नीलामी को नहीं दिया जा रहा 21 दिन का समय

Mon, 07 Aug 2023 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
21 days time is not being given for e-auction of HSVP plots
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के भूखंडों की ई नीलामी में विभाग की ओर से नीलामी के लिए निर्धारित 21 दिन का समय नहीं दिया जा रहा है। बल्कि दो दिन और इससे भी कम समय देकर नीलामी की प्रक्रिया की जा रही है। इससे विभाग को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। आम आदमी पार्टी की बुद्धिजीवी शाखा के जिलाध्यक्ष धनराज बंसल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत की है। साथ ही ई मेल के माध्यम से ही शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि गुरुग्राम के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ऐसे 15 मामलों की शिकायत सामने आई है। इन मामलों में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा है कि 21 दिन का समय न देकर केवल दो दिन का समय देने से प्लॉट के आवेदन कम आते हैं। भूखंड के दाम में स्पर्धा कम हो पाती है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed