{"_id":"6aabd9726c87bd777d066b5b","slug":"200-meter-extension-of-the-entry-point-in-front-of-devi-lal-stadium-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101343-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: देवीलाल स्टेडियम के सामने एंट्री पॉइंट 200 मीटर आगे होगा शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: देवीलाल स्टेडियम के सामने एंट्री पॉइंट 200 मीटर आगे होगा शिफ्ट
विज्ञापन
-एंट्री-एग्जिट पॉइंट अलग होने से राजीव चौक के जाम से मिलेगी राहत
-पीक ऑवर्स में दोनों ओर से वाहनों के आने से बनता है बॉटलनेक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजीव चौक पर रोजाना लगने वाले जाम से जल्द ही थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद लगी है। सोहना एलिवेटेड रोड के एंट्री व एग्जिट पॉइंट में सुधार करने की योजना बनाई है, ताकि वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ता मिले सके। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम के सामने बने एंट्री पॉइंट को आगे शिफ्ट करने की योजना बना रहा है, ताकि इस पॉइंट पर यातायात का दबाव कम हो सके। राजीव चौक पर तैनात यातायात निरीक्षक करण सिंह ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पास लगने वाले जाम को लेकर मॉनिटरिंग की, जिसमें जाम लगने का मुख्य कारण एक ही स्थान पर एंट्री व एग्जिट पॉइंट होना पाया गया।
पीक ऑवर्स में होती है समस्या
पीक ऑवर्स में गुरुग्राम से सोहना की ओर जाने वाले वाहनों की काफी संख्या होती है। ऐसे में दिल्ली-जयपुर हाईवे से जब वाहन सोहना एलिवेटेड रोड पर एंट्री करते हैं और गुरुग्राम शहर से अंडरपास होते हुए काफी संख्या में वाहन देवीलाल स्टेडियम के सामने एग्जिट करते हैं, तो दोनों ओर से आ रहे वाहनों के पर्याप्त जगह नहीं मिलती और जाम लग जाता है। इस जाम का असर एनएच-48 से राजीव चौक की ओर निकलने वाले वाहनों पर भी पड़ता है। राजीव चौक पर जाम लगने से एनएच-48 पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। रोजाना शाम के समय पीक ऑवर्स में एनएच-48 पर कई किलोमीटर तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते हैं।
जाम का मुख्य कारण
ताऊ देवीलाल स्टेडियम के सामने गुरुगाम-सोहना एलिवेटेड रोड पर एंट्री करने व एग्जिट पॉइंट एक ही जगह पर बने हुए हैं। ऐसे में राजीव चौक से सोहना एलिवेटेड रोड पर जाने वाले वाहन अंदर जाते हैं, वहीं, ओल्ड रेलवे रोड से सुभाष चौक की ओर से जाने वाले वाहन अंडरपास से बाहर निकलकर एलिवेटेड से बाहर निकलते हैं। एंटी व एग्जिट पॉइंट एक साथ होने के कारण दोनों तरफ का ट्रैफिक एक-दूसरे के सामने आ जाता है और वहां बॉटलनेक यानी भारी जाम की स्थिति बन जाती है। पीक ऑवर्स में जाम लगने की ज्यादा समस्या बन जाती है।
विज्ञापन
-- --
एंट्री पॉइंट को आगे किया जाएगा शिफ्ट
एनएचएआई की योजना के अनुसार ताऊ देवीलाल स्टेडियम सामने वाले एंट्री पॉइंट को वहां से हटाकर सोहना की ओर करीब 200 मीटर आने तरफ थोड़ा आगे स्थानांतरित (शिफ्ट) किया जाएगा। एंट्री और एग्जिट पॉइंट के बीच की दूरी बढ़ने से वाहनों को एलिवेटेड रोड पर चढ़ने व उतरने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी। इससे वाहन बिना रूके सुचारू रूप से चल सकेंगे। इस बदलाव के बाद सुभाष चौक और राजीव चौक के बीच सफर करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें रोज के जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।
-- --
ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पास एंट्री व एग्जिट पाॅइंट को लेकर यातायात पुलिस की ओर से पत्र आया है। एनएचएआई की टीम माैके पर जाकर एंट्री व एग्जिट पॉइंट को निरीक्षण करेगी। इसके बाद तय किया जाएगा कि दोनों पाॅइंट में कितनी दूरी रखी जाए, ताकि जाम की समस्या का समाधान हो सके। - कुलदीप, साइट इंजीनियर, एनएचएसआई।