{"_id":"6af85ff62e1d1ae78f0fe63f","slug":"200-athletes-will-participate-in-the-kazakh-kures-championship-including-three-international-competitors-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107344-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कजाक कुरेश चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे 200 खिलाड़ी, तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कजाक कुरेश चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे 200 खिलाड़ी, तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी होंगे शामिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में रविवार को हरियाणा स्टेट अंडर-17 कजाक कुरेश चैंपियनशिप खेली जाएगी। इसमें लड़के और लड़कियां दोनों वर्गों में करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप का आयोजन गुरुग्राम जूडो अकादमी में होगा। प्रतियोगिता में पिछले साल के सभी पदक विजेता खिलाड़ी भी भाग लेंगे। इसके अलावा तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
हरियाणा स्टेट कजाक कुरेश एसोसिएशन के महासचिव अजय रतन की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।आयोजकों के अनुसार, इस चैंपियनशिप का उद्देश्य प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना और खेल को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भी सभी की नजर रहेगी।