फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2 people death from corona in gurugram

कोरोना संक्रमण ने ली दो और मरीजों की जान, रविवार को आए 154

Sun, 19 Jul 2020 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
2 people death from corona in gurugram
गुरुग्राम। जिले में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में रविवार को दो और संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 154 नए मरीज सामने आए। रविवार को 135 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अब तेजी से कोरोना मरीज स्वस्थ हो रहे हैं लेकिन नए मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। 154 नए मरीजों के आने के बाद अब जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 7748 हो गई है, जिसमें से 6603 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1029 मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान सोहना कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनकर सामने आया है। सोहना में प्रतिदिन करीब एक दर्जन मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो रही है, जबकि मरीजों की पहचान के लिए कोविड-19 जांच शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में कम हो रही मरीजों की संख्या
मरीजों के स्वस्थ होने से अब जिला कोविड अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। कुल मरीजों में से 883 होम आइसोलेट हैं, जिनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। वहीं, अस्पतालों में भर्ती कुल मरीजों में से 13 जिला कोविड अस्पताल, 85 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर व 48 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जिले में कोविड-19 की जांच के लिए 2294 लोगों ने नमूने दिए। इसमें से निजी लैब में जांच के लिए 372 नमूने भेजे गए तो शासकीय लैब व रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच के लिए 1922 नमूने भेजे गए। अब जिले में कुल 79576 लोग कोरोना की जांच करा चु के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed