फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2 new dengue patients came, total number of patients in the district was 295

डेंगू के 2 नए मरीज आए, जिले में संख्या बढ़कर हुई 295

Wed, 17 Nov 2021 04:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
2 new dengue patients came, total number of patients in the district was 295
गुरुग्राम। तापमान में तेजी से गिरावट होने के बावजूद जिले में डेंगू और वायरल का प्रकोप अभी कम नहीं हो रहा है। रोजाना ही नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी डेंगू के 2 नए मरीज आए जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 295 हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो नवंबर की शुरुआत से डेंगू के नए मरीजों की संख्या सितंबर मध्य से अक्टूबर मध्य के मुकाबले कम हुई है। डेंगू के मरीजों की पहचान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग रैपिड फीवर सर्वे अभियान चला रहा है, जिसके तहत अब तक 7 लाख 5287 घरों की जांच की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान जिन मरीजों में डेंगू के लक्षण नजर आ रहे हैं उनसे जांच के लिए नमूने भी लिए जा रहे हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग ऐसे 5165 लोगों से जांच के लिए नमूने ले चुका है जिसमें से 295 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। रैपिड फीवर सर्वे अभियान के तहत बुधवार को जिले में 9887 घरों की जांच की गई, जिसमें से 2870 शहरी व 7007 ग्रामीण इलाके के घर शामिल हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि डेंगू से अब तक जिले में एक भी मौत नहीं हुई है जबकि मलेरिया के भी अब तक सिर्फ 2 ही मरीज आए हैं।
विज्ञापन

14400 घरों को निगम ने जारी किए नोटिस :
इतना ही नहीं नगर निगम भी डेंगू के प्रकोप को देखते हुए जांच अभियान चला रहा है। साथ ही घरों की जांच के दौरान मच्छरों का लारवा पाए जाने पर घरों को नोटिस भी दी जा रही है। इसी क्रम में नगर निगम की तरफ से बुधवार को 17180 घरों की जांच की गई। अब तक 167 घरों में मच्छरों का लारवा पाया गया है। मच्छरों का लारवा मिलने पर नगर निगम ने बुधवार को 83 घरों को नोटिस जारी की जबकि अब तक कुल 14400 घरों को नोटिस जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed