फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2 crore 38 lakh cheated in the name of selling the plot by saying bank representative

बैंक प्रतिनिधि बनकर उद्योग विहार का प्लॉट बेचने के नाम पर 2 करोड़ 38 लाख की ठगी

Tue, 16 Feb 2021 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
2 crore 38 lakh cheated in the name of selling the plot by saying bank representative
गुरुग्राम। दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस की पीएनबी ब्रांच का प्रॉपर्टी एजेंट बनकर अर्बन लेंड प्रो इंफ्राटेक कंपनी से दो करोड़ 38 लाख रुपये हड़प लिए। यह खुलासा सोमवार को तब हुआ जब इस कंपनी को सेल कंफर्मेशन लेटर तथा सर्टिफिकेट दिए। इन दोनों पत्रों को देखकर कंपनी संचालक को शक हुआ। बैंक से जानकारी करने पर पता चला कि ये दोनों पत्र फर्जी हैं। इसी के बाद साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

डीएलएफ सिटी फेज-3 स्थित अर्बन लेंड प्रो इंफ्राटेक के डायरेक्टर गौरव साहनी ने थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि वह प्रॉपर्टी बेचने और खरीदने का कार्य करते है। किशन कुमार भारद्वाज नामक व्यक्ति ने दिसंबर 2020 में मुलाकात के दौरान खुद को पीएनबी का प्रॉपर्टी एजेंट बताया।
विज्ञापन

उसने उघोग विहार फेज-4 स्थित एचएसआईडी की 250 वर्गमीटर जमीन को बैंक द्वारा एग्रीमेंट के तहत बेचने का प्रपोजल रखा। वह इसके झांसे में आ गए। किशन ने एक ईमेल आईडी दी और उस पर प्लॉट खरीदने का प्रस्ताव भेजने को कहा। 21 दिसंबर को उनके मेल आईडी पर प्रस्ताव की मंजूरी भी मिल गयी। उसी मेल आईडी से उनको पीएनबी का खाता नंबर भेजकर 2 करोड़ 40 लाख रुपये जमा कराने को कहा। उन्होंने 29 दिसबंर को उस खाते में 60 लाख रुपये आरटीजीएस कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दो किस्तों में एक करोड़ से अधिक रकम उस खाते में जमा कर दी। इसके बाद आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया। 15 फरवरी को मेल के माध्यम से दो पत्र भेजे, जिनमें एक पत्र सेल कंनफर्मेशन लेटर और दूसरा पत्र सेल सर्टिफिकेट था। इन दोनों को देखकर शक हुआ और दिल्ली स्थित पीएनबी से पुष्टि कराई तो वहां के शाखा प्रबंधक ने बताया कि ये दोनों पत्र उनकी बैंक से जारी नहीं हुए हैं। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed