{"_id":"5c2a5b04bdec22569a51b99b","slug":"191546279684-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्लायर से बदमाशों ने हथियार के बल पर छीनी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्लायर से बदमाशों ने हथियार के बल पर छीनी गाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्लायर से बदमाशों ने हथियार के बल पर छीनी गाड़ी
धर्मपुर चौक के पास साइट देखने के बाद वापस गाड़ी में जा रहा था पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिल्डिंग निर्माण सामग्री सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति से हथियारबंद बदमाशों ने ब्रीजा गाड़ी छीन ली। आरोपियों ने सप्लायर पर पिस्तौल के बट से वार भी किया। इसकी शिकायत पीड़ित ने राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव मोहम्मद हेड़ी निवासी देवदत्त ने बताया कि उसका बिल्डिंग निर्माण सामग्री सप्लाई करने का काम है। धर्मपुर चौक के पास चल रही निर्माणाधीन साइट पर उनके द्वारा सामान सप्लाई किया जा रहा है। 29 दिसंबर की रात को वह साइट पर अपनी ब्रीजा गाड़ी लेकर गए थे। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर साइट देखने चले गए। जब वापस आए और गाड़ी खोलने लगे तो तीन युवक आए जिनमें से एक ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। आरोप है कि आरोपी ने पिस्तौल की बट से उन पर वार कर गाड़ी की चाबी छीन ली और गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। सहायक उप निरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।