फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   179 infected with corona were found, one died

Gurugram News: कोरोना के 179 संक्रमित मिले, एक की मौत

Thu, 06 Apr 2023 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
179 infected with corona were found, one died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में गुरुग्राम नंबर वन पर है। इसके साथ ही कोरोना अब जानलेवा हो गया है। जिसके कारण जिले मेें कोरोना से संक्रमित 68 वर्षीय पुरुष का मौत का मामला सामने आया है। मरने वाला व्यक्ति मधुमेह, बीपी और कोरोनरी धमनी रोग से पीड़ित था, जिस वजह उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। मरने वाले व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन भी लगाई जा चुकी थी।
कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से अपना पांव पसार रहा है। हर गुजरते दिन के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर, जल्द ही लोग महामारी को लेकर संजीदा नहीं हुए तो हालात एक बार फिर बदतर हो सकते है। स्वास्थ्य विभाग के आकंड़ों के अनुसार पिछले सात दिनों में नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 759 के पास पहुंच गया। जहां, बृहस्पतिवार को 179 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को 94 स्वस्थ होकर घर लौटे। इसके साथ ही जिले में संक्रमण दर 9.10 प्रतिशत हो गई है। एक सप्ताह में 759 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं और 446 स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 584 हो गई है। जिनके अंदर कोरोना का प्रभाव अधिक है ऐसे छह मरीज अस्पताल में भर्ती है। जिनके अंदर कोरोना का प्रभाव कम है, 578 मरीजों को होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो हाल के दिनों में बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर उमड़ी भीड़ से संक्रमण दर में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। विशेषज्ञों का कहना हैं, इन्फ्लुएंजा (एच-3 एन-2) संक्रमण के भी मामले आए दिन तेजी से प्रकाश में आ रहे है। अगर लोग कोरोना और इन्फ्लुएंजा के प्रति सचेत नहीं हुए तो आने वाले समय में लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएगी। एक बार फिर जनता को लॉकडाउन सरीखे प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
आए दिन कोरोना के मामले तेजी से प्रकाश में आ रहे हैं। कोरोना अभी गया नहीं है, बल्कि धीरे- धीरे अपना पांव दोबारा पसार रहा है। ऐसे में संक्रमण दर में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। लोगों से अपील की गई है कि भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाए। - डॉ. विरेंद्र यादव, सीएमओ


---- सात दिनों में कोरोना के - नए संक्रमित मिले

दिनांक नए मामले स्वस्थ हुए
31 मार्च 71 44
1 अप्रैल 99 40
2 अप्रैल 99 46
3 अप्रैल 73 70
4 अप्रैल 98 73
5 अप्रैल 140 79
6 अप्रैल 179 94
----

----
बृहस्पतिवार को दो इंफ्लूएंजा के मरीज मिले एच-3 एन-2 का लक्षण
जिले में इंफ्लूएंजा (एच-3 एन-2) टाइप बी पॉजिटिव से संक्रमित दो और नया मामला प्रकाश में आया है। 17 वर्षीय युवती और 39 वर्षीय महिला में इंफ्लूएंजा टाइप बी के लक्षण मिले है। जिसके बाद से संक्रमित आइसोलेट कर के उनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से जिला अस्पताल के एक पूरे वार्ड को आरक्षित किया गया है। राहत की बात है की वायरस का प्रभाव अभी कम हैं और उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मरीजों की जांच के लिए किट भी आवश्यकतानुसार उपलब्ध है। वहीं, 300 सदस्यीय आरआरटी टीम भी अलर्ट मोड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed