फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1.75 lakh eligible people of the district will get Ayushman card in the next three months

Gurugram News: अगले तीन माह में जिले के 1.75 लाख पात्रों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड

Sat, 16 Sep 2023 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
1.75 lakh eligible people of the district will get Ayushman card in the next three months
आयुष्मान भव अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का खुलेगा पिटारा, हर कस्बे में लगेगा मेला
विज्ञापन

17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आयुष्मान भव अभियान के जरिए अगले तीन माह में जिले के 1.75 लाख पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी होंगे। अंत्योदय की तर्ज पर जिले में दिसंबर तक आयुष्मान भव अभियान चलेगा। इस दौरान आयुष्मान योजना और चिरायु योजना के लाभ से वंचित योग्य लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड जारी किए जाएंगे। यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान अतिरिक्त जिला उपायुक्त (एडीसी) हितेश कुमार मीणा ने दी।
एडीसी ने मीणा ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना 2011 के जिले में 93547 लाभार्थी हैं। इसके बाद हरियाणा स्तर पर चिरायु योजना के तहत परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के जरिए 342934 पात्रों को इस योजना लाभ के लिए और जोड़ा गया। इसमें से कुल 260760 को कार्ड जारी किए जा चुके हैं। अब आयुष्मान भव अभियान के तहत 1.75 लाख पात्रों को भी कार्ड जारी करने की मुहिम है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के साथ सेवा पखवाड़ा शुरू किया जाएगा। यह गांधी जयंती तक चलेगा। एडीसी ने कहा कि अभियान में आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के तहत सभी लाभार्थियों तक आयुष्मान चिरायु कार्ड देंगे। सभी ग्राम-वासियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाने के लिए आयुष्मान सभा आयोजित करेंगे। सीएचसी पर विशेषज्ञों को भेजकर हर शनिवार चिकित्सा मेले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि आयुष्मान भारत चिरायु स्कीम के 1.80 लाख रुपये की आमदनी बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दी गई। ऐसे परिवारों से 1500 रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष लेकर जिला के नागरिकों के स्वास्थ्य कार्ड दिए जाएंगे। जन-प्रतिनिधियों की भागीदारी से टीबी जैसी संचारी व अन्य गैर संचारी रोग और सिकल सेल रोग की रोकथाम, उपचार तथा निराकरण के बारे में लोगों को जागरूक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी मीणा ने कहा कि अभियान में जिला, खंड और पंचायत स्तर पर सभी संस्थानों, विभागों और व्यक्तियों की भूमिका तय की कर दी गई है। सभी गांव और वार्डो में आयुष्मान योजना के पात्र लाभार्थियों को 31 दिसंबर तक योजना में शामिल करने का लक्ष्य है। इसे जिले में नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।अभियान के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ रक्तदान और अंगदान अभियान भी चलाया जाएगा।

--
हर शनिवार को लगेगा स्वास्थ्य जागरूकता व जांच मेला
सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में दिसंबर माह तक हर सप्ताह शनिवार को स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर आयोजित करेंगे। एसडीएच फर्रुखनगर एसडीएच पटौदी, एसडीएच सोहना, सीएचसी घंगोला, सीएचसी भोरा कला और सिविल अस्पताल, सेक्टर 10 में स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान लगभग एक हजार यूनिट रक्त एकत्रित होने की उम्मीद है। इस दौरान 18 सितंबर को सभी स्कूलों में अंगदान जागरूकता के साथ शपथ समारोह आयोजित किए जाएगें। सरकारी निजी स्वास्थ्य केंद्रों में यह कार्यक्रम 19 सितंबर को आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed