फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   173 new corona infected were found, active cases were 788

Gurugram News: 173 नए कोरोना संक्रमित मिले,एक्टिव केस 788 हुए

Sat, 08 Apr 2023 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
173 new corona infected were found, active cases were 788
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले में शनिवार को 173 नए कोरोना संक्रमित मिले जबकि एक दिन पहले 206 संक्रमित सामने आए थे। कोरोना महामारी का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके बावजूद शहर वासियों के अंदर कोरोना को लेकर कोई खौफ नहीं दिख रहा है। आए दिन कोरोना के बढ़ते मामले सामने आ रहे है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की भी नींद उड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के साथ-साथ कर्मचारियों को प्रतिदिन कोरोना जांच कराने का आदेश दिया है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना का संंक्रमण अपना पांव पसार रहा है। विभाग की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक एक्टिव केस जहां, 788 बढ़कर हो गए हैं। इनमें से 777 मरीजों को होम आइसोलेट पर रखा गया है। 11 मरीजों के अंदर संक्रमण का खतरा अधिक होने के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना महामारी को रोकने के लिए तरह- तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के सराहनीय पहल के चलते हरियाणा स्वस्थ हरियाणा एप बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से लगातार अपील कर रहा है कि भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही विभाग की ओर से जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। जिसका उद्देश्य बढ़ते कोरोना पर नियंत्रण पाना है। वहीं, राहत की बात है कि 83 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौटे हैं।
विज्ञापन


यह रखें सावधानियां
- सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें।
- दो गज की दूरी बनाएं रखें।
- हाथों को बार- बार साबुन से धोएं।
- मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- बुखार व जुकाम होने पर फौरन डॉक्टर की सलाह लें।
- सुबह शाम गुनगुने पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed