फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1.60 crore cheated on the pretext of getting job and task commission

Gurugram News: जॉब दिलाने व टास्क के कमीशन का झांसा देकर 1.60 करोड़ ठगे

Wed, 05 Jul 2023 06:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 05 Jul 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
1.60 crore cheated on the pretext of getting job and task commission
पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए पहले खाते में कमीशन के तौर पर भेजे थे पैसे
विज्ञापन


साइबर मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की





संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में पार्ट टाइम जॉब दिलाने व टास्क के कमीशन का लालच देकर ठगों ने एक युवक से 10 दिन के भीतर 1.60 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित काे विश्वास में लेने के लिए ठगों ने उसके खाते में कमीशन के पैसे भी भेजे थे। इसके बाद उसके टास्क में कमी बताकर जुर्माने के नाम पर पैसे लेने शुरू कर दिए। पीड़ित का कहना है कि जब पैसे वापस करने के लिए कहा तो उन्होंने अकाउंट सीज होने की बात कहकर और पैसे ले लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



मोहम्मदपुर झाड़सा निवासी सुरजीत ने बताया कि पिछले महीने 24 जून को एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर कॉल की। कॉल करने वाले ने बताया उसके दोस्त ने नंबर दिया है। इसके बाद ठग उन्हें फिल्पकार्ट में पार्ट टाइम जॉब करने के लिए पूछने लगा। इस पर उसने हां कर दी। इसके बाद उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया जो कि फ्लिपकार्ट कंपनी से मिलता जुलता था। पीड़ित ने विश्वास करके उस लिंक पर अपनी सारी जानकारी दे दी। ठग ने बताया कि वेबसाइट पर दिए गए प्रोडक्ट खरीदने के लिए क्लिक करना होगा। इसके बाद उसको रीसाइक्लिंग करके उसका स्क्रीन शॉट उन्हें भेजना होगा। ऐसा करने पर उन्हें कमीशन मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने पांच हजार रुपये के प्रोडक्ट को सिलेक्ट किया और परचेज चेंज किया। पांच हजार रुपये के बदले में उन्हें करीब छह हजार वापस आ गए। इसके बाद उन्होंने करीब 25 हजार रुपये की एक ट्रांजेक्शन और की, जिसके बाद यह राशि भी उनके खाते में कमीशन के साथ वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद ठग ने फोन करके बताया कि उसके अकाउंट में आई कमीशन की राशि को गलत तरीके से वापस लिया है। इसके चलते उनका अकाउंट अब सीज हो गया है। अकाउंट को ठीक करने के लिए पैसे देने होंगे। इसके साथ ही अब अधिक टास्क पूरे करने होंगे और पैसे एक साथ ही वापस ले सकेंगे। पीड़ित ने विश्वास कर पैसे जमा कर दिए। इसके बाद ठग ने बहाने बनाकर कई बार में 1.60 करोड़ रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed