फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   16 hours without power cut, there was no electricity due to cable fault

Gurugram News: बगैर बिजली के काटे 16 घंटे, केबल फाॅल्ट के कारण नहीं थी बिजली

Wed, 16 Aug 2023 08:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 16 Aug 2023 08:12 PM IST
विज्ञापन
16 hours without power cut, there was no electricity due to cable fault
फोटो
विज्ञापन

वाटिका के पांच हजार परिवार हुए प्रभावित, अंडरग्राउंड केबल 5 जगह हो गई थी क्षतिग्रस्त
-बिजली निगम के कर्मियों ने वाटिका के मेंटनेंस कर्मियों के साथ मिलकर मरम्मत का कार्य किया
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-82, 83 स्थित वाटिका की सोसाइटियो के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर करीब 16 घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा। यहां 14 अगस्त को शाम 03:30 में गई बिजली दोबारा 15 अगस्त को सुबह 8 बजे बहाल हो पाई। इतनी देर तक सोसाइटी में बिजली नहीं थी।
वाटिका के ब्लॉक के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि वाटिका की विभिन्न सोसाइटियों में करीब पांच हजार परिवार इससे प्रभावित हुए शाम 03:30 बजे गई बिजली सुबह करीब 7.30 बजे के बाद आ पाई। हमारी लाइन गढ़ी हरसरु से आई है। यह सोसाइटियों से करीब 10 किमी दूर है। इसके बीच में कई जगह झाड़ियां, पेड़-पौधे और जलभराव है। बिल्डर द्वारा सोसाइटियों के लिए बनाया जा रहा 33 केवीए सबस्टेशन अभी निर्माणाधीन है।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने के कारण कुछ सोसाइटियों में जहां बिल्डर ने जेनरेटर उपलब्ध कराएं हैं, वहां सेवाएं बाधित नहीं हुई, मगर जेनरेटर का प्रयोग केवल सार्वजनिक और जरूरी सेवाओं के लिए होता है। लोगों को व्यक्तिगत इंवर्टर की सुविधा नहीं होती, इसलिए बिजली कटने से लोगों काफी परेशानी होती है। गर्मी के इस मौसम में बगैर एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजट के बिना लोग नहीं रह सकते। लोगों को इस दौरान काफी दिक्कतें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएचबीवीएन के मानेसर के एसडीओ प्रदीप कुमार सोनी ने बताया कि वाटिका की सोसाइटियों का अपना स्वतंत्र फीडर है। इसके मेंटनेंस की जिम्मेदारी सोसाइटी के प्रबंधन के पास ही है। इनके दो अंडर ग्राउंड केबल में 14 अगस्त को फॉल्ट आ गया था। बिजली निगम के कर्मचारियों ने वाटिका के मेंटनेंस के कर्मियों को फॉल्ट ढूंढने और उसकी मरम्मत में सहयोग किया। इसमें 5 जगहों पर केबल क्षतिग्रस्त पाया गया। इसके मरम्मत के कार्य में कर्मी रात में लगे रहे। सुबह 8 बजे तक यह कार्य पूरा हुआ फिर जाकर सोसाइटी में बिजली निगम की बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed