फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   154 bus queue shelters will be built in New Gurugram

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम में 154 बस क्यू शेल्टर बनेंगे

Sat, 08 Mar 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
154 bus queue shelters will be built in New Gurugram
जीएमडीए सेक्टर-68 से 95 और 99-115 में बस क्यू शेल्टर का करा रहा निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने न्यू गुरुग्राम और एसपीआर से सटे सेक्टरों में बस ब्यू शेल्टर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जीएमडीए को न्यू गुरुग्राम में 154 बस क्यू शेल्टर बनवाने हैं।
न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में अभी बस शेल्टर की सुविधा नहीं है। दूसरा गुरुगमन के बेड़े में 100 और बसें जल्द शामिल होने वाली हैं। इन बसों का रूट न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों से बनवाया गया है। ऐसे में इसे लेकर जीएमडीए तैयारियों में जुट गया है। दूसरी ओर सेक्टर-48 में बस डिपो का निर्माण 17 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। 7.5 एकड़ में बन रहे डिपो में 100 ई-बसों को पार्क हो सकेंगी। जीएमडीए साउथर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) से नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड (एनपीआर) तक सेक्टर 68 से 95 में 80 बस क्यू शेल्टर 17.95 करोड़ रुपये की लागत से बनवा रहा है। इसके अतिरिक्त, द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सेक्टर 99-115 में 15.82 करोड़ रुपये की लागत से 74 बस क्यू शेल्टर बनवाए जा रहे हैं। मोबिलिटी डिवीजन के मुख्य महाप्रबंधक आरडी सिंघल ने बताया कि एजेंसी ने बस शेल्टर के निर्माण को लेकर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एजेंसी को जल्द काम पूरा करने को कहा गया है। अधिकारी ने बताया कि बस क्यू शेल्टर के साथ ले-बाय का प्रावधान कराया जाएगा। इन बस क्यू शेल्टर में बस स्टॉपेज के लिए एक समर्पित स्थान प्रदान किया जाएगा, जो इन बसों में चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों के लिए अधिक सुरक्षा भी प्रदान करेगा। बता दें कि वर्तमान में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की करीब 150 बसें गुरुग्राम में 25 मार्गों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed