फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   अनजान युवकों से मदद लेना निजी स्कूल संचालिका को पड़ा महंगा

अनजान युवकों से मदद लेना निजी स्कूल संचालिका को पड़ा महंगा

Sat, 18 May 2019 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
अनजान युवकों से मदद लेना निजी स्कूल संचालिका को पड़ा महंगा
स्कूल संचालिका से लूटी चेन
विज्ञापन

गुरुग्राम। पालम विहार एफ ब्लॉक में रहने वाली एक निजी स्कूल संचालिका को अनजान युवकों पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। घर का ताला खोलने के लिए उसने राह चलते दो युवकों को मदद के लिए बुलाया। युवकों ने ताला नहीं खुलने पर मौका पाकर महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। पालम विहार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला नीलिमा सहगल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को वह दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर पहुंची थी। घर के बाहर दो बाइक सवार युवक खड़े थे। अपने गेट पर पहुंची तो ताला खुला नहीं। उसने मदद के लिए दोनों युवकों को बुलाया। युवकों के प्रयास करने पर भी जब ताला नहीं खुला, तो एक युवक ने मौका पाकर महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी और बाइक से फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक जयबीर के मुताबिक, आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed