फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   डॉक्टरों के ज्ञानवर्धन के लिए अस्पताल में बनेगा पुस्तकालय

डॉक्टरों के ज्ञानवर्धन के लिए अस्पताल में बनेगा पुस्तकालय

Fri, 04 Jan 2019 05:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों के ज्ञानवर्धन के लिए अस्पताल में बनेगा पुस्तकालय
डॉक्टरों के लिए अस्पताल में बनेगा पुस्तकालय
विज्ञापन

गुरुग्राम। सिविल लाइन स्थित जिला नागरिक अस्पताल में जल्द मेडिकल के स्नातकोत्तर कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। कोर्स के दौरान डॉक्टरों व स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए अस्पताल में पुस्तकालय बनाई जाएगी। डिप्लोमैट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) की गाइडलाइन के अनुसार, इसमें बीमारियों पर किए गए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान और उपचार के नए तरीकों पर आधारित किताबें होंगी।
अस्पताल के उप-अधीक्षक चिकित्सक डॉ. नीरज यादव ने बताया कि इलाज के साथ ही अब अस्पताल में मेडिकल की पढ़ाई भी शुरू करवाई जाएगी। इसके लिए डीएनबी की मंजूरी के बाद प्रदेश सरकार ने भी हरी झंडी दे दी है। इसमें मुख्य तौर पर चर्म, सर्जरी व हड्डी रोग में पीजी कोर्स होंगे।
विज्ञापन


बड़े अस्पतालों के डॉक्टर करेंगे मोटिवेशनल टॉक्स
कोर्स के दौरान प्रेरणादायक परिचर्चा (मोटिवेशनल टॉक्स) भी आयोजित करवाई जाएंगी। इसमें एम्स, सफदरजंग, रोहतक पीजीआई, चंडीगढ़ पीजीआई सहित अन्य बड़े अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सक व प्रोफेसर विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही अभ्यास के दौरान होने वाली परेशानियों को दूर करने में भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed