{"_id":"681f9f10956c6421a90c8445","slug":"15-years-old-trees-were-cut-without-permission-case-registered-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-57294-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिना अनुमति के सालों पुराने 15 पेड़ काटे, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिना अनुमति के सालों पुराने 15 पेड़ काटे, मामला दर्ज
विज्ञापन
बिना अनुमति के सालों पुराने 15 पेड़ काटे, मामला दर्ज
-वन विभाग ने किया मामला दर्ज, अदालत में जाएगा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। नरहेड़ा गांव के मुख्य मार्ग पर शनिवार को वर्षो पुराने 15 पेड़ों को काटने पर ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। सुबह ग्रामीण रास्ते से गुजरे तो देखा की पेड़ों को काटा जा रहा है। इस पर उन्होंने विरोध जताते हुए एसडीएम को सूचना दी। वहां पर पेड़ काट रहे लोगों को ग्रामीणों ने रोक दिया।
नरहेड़ा जाने वाले मुख्यमार्ग पर एक कॉलोनी काटने वालों ने 15 पेड़ काट दिए। ग्रामीणों के विरोध के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग ने निरीक्षण किया। वहीं ग्रामीणों में परिषद के पार्षद कुलदीप चौहान,पार्षद रवि चौहान,जीतपाल चौहान ,सतबीर, लक्ष्मण, आदि लोगों का कहना है कि एक तरफ तो सरकार पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ की बात करती है। वहीं, दूसरी ओर सालों पुराने पेड़ों को काटे जाने के बावजूद भी किसी प्रकार का ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। नरहेड़ा रोड पर कॉलोनाइजर कोई कालोनी काटने जा रहा है। सड़क किनारे वर्षो से वन विभाग की भूमि पर उल्लू व नीम के पेड लगे हुए थे जिसकी वन विभाग से बिना अनुमति से कॉलोनाइजर पेड़ काट दिए। लोगों का कहना है कि जब वह वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे तब वहां पर एक ट्रैक्टर- ट्रॉली और जेसीबी खड़ी थी, जिसको विभाग ने जब्त नहीं किया।
-- -- -- --
वर्जन
बिना अनुमति के पेड़ काटे जाने पर एक युवक के खिलाफ विभाग ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच करने के बाद विभाग के नियमों के अनुसार कोर्ट में चालान भेजा जाएगा। -राकेश, वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन विभाग