फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1.5-km-long green belt shines at World Tech Park

Gurugram News: वर्ल्ड टेक पार्क में चमकी 1.5 किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट

Thu, 01 Oct 2026 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
1.5-km-long green belt shines at World Tech Park
गुरुग्राम नगर निगम ने चलाया एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने वार्ड-24, जोन-6 स्थित वर्ल्ड टेक पार्क की ग्रीन बेल्ट में एक दिन, एक घंटा, एक साथ मेगा स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत करीब 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में सामूहिक श्रमदान कर सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। इसका उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी बढ़ाना था।

नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ प्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने अभियान में भाग लिया। प्रतिभागियों ने एकजुट होकर कचरा एकत्र किया और ग्रीन बेल्ट को साफ किया। सामूहिक प्रयास से क्षेत्र स्वच्छ और व्यवस्थित बना, साथ ही लोगों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। अभियान ने यह संदेश भी दिया कि सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सफाई निरीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई के पर्यवेक्षण में यह अभियान आयोजित हुआ। कुलदीप हिंदुस्तानी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रिंका यादव ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


जनभागीदारी से सफल हुआ अभियान
टीन्स ऑफ गॉड, डीएवी सेक्टर-49, निस्वार्थ सेवा फाउंडेशन, डॉ. अग्रवाल आई अस्पताल टीम और ऑल इंडिया रिसर्च फाउंडेशन ने इसमें सहयोग किया। स्कूली बच्चों, सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ प्रतिनिधियों और नगर निगम की टीम की संयुक्त भागीदारी ने इसे जनभागीदारी का स्वरूप दिया। बच्चों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचा। यह अभियान स्वच्छ, सुंदर और हरित गुरुग्राम की दिशा में एक सार्थक पहल रहा। नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed