{"_id":"5b632dea4f1c1bc6508b83b5","slug":"141533226474-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम का किया आयोजन
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
चतुर्मास कलश स्थापना महोत्सव आयोजित
गुरुग्राम। जैकमपुरा स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बृहस्पतिवार को आर्यिका सरस्वती भूषण माता का 29वां वर्षायोग का चतुर्मास कलश स्थापना महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। आर्यिका सरस्वती भूषण माता आचार्य विद्याभूषण संमतिसागर महाराज की परम प्रभावक शिष्या हैं।
इस अवसर पर माता ने गुरुदेव के संस्मरण और उपकार बताते हुए कहा कि आचार्य बहुत निमित्त ज्ञानी संत थे। वह जन-जन के संत थे, हर व्यक्ति और प्राणी उनका ऋणी है। उन्होंने आगे कहा कि कलश स्थापना एक बीजांकुर है, भक्तगण यहां आकर जितना समय देंगे और जितना संस्कार के प्रति आतुर होंगे यह बीज चार माह में वटवृक्ष बन जाएगा। इस अवसर पर क्षुल्लिका शांतिभूषण माता एवं संघस्थ ब्रह्यचारिणी प्रियंका भी उपस्थित थी। इस मौके पर निर्देश जैन, ललित जैन, संजय जैन, मनोज जैन, पंकज जैन, विनय जैन ने चित्र अनावरण किया। इसमें रमेश चंद जैन, विकास जैन आदि मौजूद थे।