फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   अंडर-19 आयुवर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल में चेतना बनी चैंपियन

अंडर-19 आयुवर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल में चेतना बनी चैंपियन

Thu, 02 Aug 2018 09:24 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
अंडर-19 आयुवर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल में चेतना बनी चैंपियन
अंडर-19 आयु वर्ग के 50 मीटर
विज्ञापन

फ्री स्टाइल में चेतना बनी चैंपियन
- जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में दूसरे दिन लड़कियों के बीच मुकाबले हुए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को लड़कियों के फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-19 आयुवर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में चेतना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनी।
सेक्टर-46 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में प्रतियोगिता के अंतिम दिन कई शानदार मुकाबले देखने को मिले। एईओ जगदीश अहलावत और तैराकी कोच रविंद्र कुमार के मुताबिक, अंडर 14 आयु वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल मुकाबले में देविका, जिया, हषिकता, 100 मीटर में देविका, संजना, मंजू और 200 मीटर में संजना, माही, सरीशा जीतीं। 50 मीटर बैक स्ट्रोक मुकाबले में जिया, सेहर, आन्या, 100 मीटर में जिया, सेहर, अनुष्का और 200 मीटर में आन्या, संजना, मुस्कान और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक मुकाबले में देविका, ईशा, मान्या झा, 100 में मान्या व मान्या झा, निकिता और 200 मीटर में मान्या, ईशा, काव्या ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

50 मीटर बटर फ्लाई इवेंट में लारा सिंह, मान्या, मान्या झा, 100 मीटर में संजना, लारा, अमाया, 200 मीटर में मान्या और 200 मीटर आइएम इवेंट में मान्या जैन, लारा, ईशिता और 400 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में माही, अनाया, मुस्कान ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। अंडर 17 आयु वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल मुकाबले में कलिष्का, हर्षिता, मुस्कान और 100 मीटर में कलिष्का, हर्षिता, अनुषा, 200 मीटर में अनुषा, आकृति, आन्या और 50 मीटर बैक स्ट्रोक मुकाबले में कनिष्का, शिया प्रथमबीर, शिवी और 100 मीटर में शिया प्रथमबीर, शिवी, रिवा सिंह व 200 मीटर में शिया प्रथमबीर, शिवी, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक मुकाबले में विया कोटवाल, तविशि, पद्मजा, 100 मीटर में यशिका, विया, प्रिया कोटवाल, 200 मीटर में यशिका, प्रिया, विया कोटवाल और 50 मीटर बटर फ्लाई इवेंट में प्रिया साहू, मेधा, रिया, 100 मीटर में हर्षिता, मेधा, 200 मीटर आइएम मुकाबले में यशिका, रेवा, अर्शिता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 आयु वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल मुकाबले में चेतना, खुशी, सान्वी, 100 मीटर में चेतना, निकिता, सायरा, 200 में जयंती, निकिता, सायरा, 50 बैक स्ट्रोक मुकाबले में खुशी, जयश्री, 100 मीटर में खुशी, जयंती, जयश्री, 200 मीटर में जयंती, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक मुकाबले में धृति, मेघा, डिने ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed