फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   अस्पताल ने भर्ती करने से किया मना, गर्भवती ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

अस्पताल ने भर्ती करने से किया मना, गर्भवती ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

Wed, 25 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल ने भर्ती करने से किया मना, गर्भवती ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
सात माह की गर्भवती ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, मौत
गुरुग्राम। सिविल लाइन स्थित नागरिक अस्पताल में एक और लापरवाही का मामला सामने आया है। बुधवार को अस्पताल में आई एक गर्भवती महिला को डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जिसके चलते समय पर इलाज न मिलने के कारण महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घंटों इंतजार के बाद भी महिला को समय पर इलाज नहीं दिया गया, जिसके चलते बच्चे की मौत हो गई।
मजदूरी करने वाले दौलताबाद गांव निवासी जयदेव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी को अचानक दर्द होने पर नागरिक अस्पताल लाए थे। अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरों ने उसे यहां भर्ती करने से मना कर दिया। इलाज के लिए पत्नी इमरजेंसी में ही आधे घंटे तक व्हीलचेयर पर इंतजार करती रही। इसी बीच महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी डॉक्टरों को दी। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर एंबुलेंस में बैठे ही थे, कि महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद अस्पताल के स्टाफ ने महिला को एंबुलेंस से निकाल अस्पताल में भर्ती किया। इसी बीच नवजात की मौत हो गई। महिला को इससे पहले तीन लड़कियां हैं। यह उनका चौथा बच्चा था।
विज्ञापन

---------------
तीन माह में तीसरी घटना
अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने से प्रसव होने की तीन माह में तीसरी घटना है। इससे पहले फरवरी माह में एक गर्भवती महिला के पास आधार न होने के कारण उसे समय पर इलाज नहीं दिया गया था। जिसके चलते उसने अस्पताल के गेट पर ही बच्चे को जन्म देे दिया था और नवजात की मौत हो गई थी। वहीं बीती 19 अप्रैल को भी एक महिला का समय पर इलाज न मिलने पर अस्पताल के ही बाथरूम में भ्रूण गिर गया था और अब यह तीसरी घटना सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
यह मामला हैंड प्रोलैप्स का था। इस तरह के केस में बच्चे का हाथ बाहर आ जाता है। ऐसे मामलों में बच्चे को डिस्ट्रॉय करके ही निकाला जाता है। इस स्थिति में मरीज को रेफर करना मजबूरी है। डॉक्टर ने जांच के बाद ही महिला को रेफर किया था।

डॉ. प्रदीप शर्मा, अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी
-----
समय पर इलाज न मिलने के कारण एंबुलेंस में हुई महिला की डिलिवरी के बाद बच्चे की मौत का मामला जिला प्रशासन के पास पहुंच गया है। जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने अस्पताल प्रबंधन से मामले में पूरी रिपोर्ट तलब की है। परिजनों के आरोपों पर अब रिपोर्ट के आधार पर ही एक्शन लिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed