फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1.36 crore cheated on the pretext of getting higher profits by investing in IPO

Gurugram News: आईपीओ में निवेश करने पर अधिक लाभ का झांसा देकर 1.36 करोड़ ठगे

Wed, 28 Feb 2024 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
1.36 crore cheated on the pretext of getting higher profits by investing in IPO
सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर आरोपियों के संपर्क में आया था पीड़ित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने आईपीओ में निवेश करने पर अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर 1.36 करोड़ ठग लिए। शिकायत पर साइबर थाना ईस्ट ने केस दर्ज कर लिया है।
केंद्रीय विहार निवासी डॉ. पुनीत सरदाना ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 4 जनवरी को एक विज्ञापन देखा। इसमें फेसबुक अकाउंट पर स्टॉक और आईपीओ के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग से संबंधित और गारंटीकृत लाभ सुनिश्चित किया गया था। उसी दिन एक आमंत्रण लिंक के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हो गया। ग्रुप का नाम एमसी स्टॉक क्लब है, एडमिन कुणाल, आरव, मीनाक्षी कपूर और एनी थी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ऑनलाइन इसे लेकर एक चैनल भी संचालित करते थे, जहां वे स्टॉक संबंधी विश्लेषण करते थे। 14 जनवरी को एक पोर्टल पर पंजीकरण किया और एचडीएफसी खाते से ग्राहक सेवा द्वारा फंडिंग प्लेटफॉर्म पर 50000 रुपये जमा किए। 15 जनवरी को ऐसे शेयर खरीदे, जिन्हें फंडिंग प्लेटफॉर्म में राशि के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप पर अधिसूचित किया गया था। इसमें अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए रिटर्न का पुनर्निवेश किया। निवेश किए गए कुछ पैसे भी निकले। 16 जनवरी को आईपीओ में शामिल होने पर सदस्यता लेने को कहा गया। उसकी सहायक एनी ने आईपीओ की सदस्यता लेने और लॉटरी की प्रतीक्षा करने की सलाह दी। पीड़ित ने 1.10 करोड़ की लॉटरी जीती लेकिन पैसे नहीं मिले। इसके बाद 3,19,92,940 रुपये की लॉटरी जीत ली। इसे पाने के लिए आरोपियों ने कई बार में 1,36,06411 रुपये ठग लिए। बाद में आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप बंद कर दिया और मोबाइल भी बंद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed