फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   13 children were born in the district hospital on the first day of the New Year

Gurugram News: नव वर्ष के पहले दिन जिला अस्पताल में 13 बच्चों का हुआ जन्म

Wed, 01 Jan 2025 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
13 children were born in the district hospital on the first day of the New Year
नए साल की खुशियों के साथ बच्चे मनाएंगे अपना हैप्पी बर्थडे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नए साल के जश्न के बीच नन्हे-मुन्नों की किलकारी ने खुशियों को दोगुना कर दिया। नववर्ष पर जन्मे इन बच्चों का जन्मदिन और नया साल साथ-साथ मनेगा। अस्पतालों के प्रसूति कक्ष में बच्चों की किलकारियों के साथ हैप्पी न्यू ईयर के बोल भी गुंजे। जिला अस्पताल में नए साल के पहले दिन 13 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें से नौ सामान्य डिलीवरी रही और चार सिजेरियन जन्म हुए। इनमें नौ लड़कियां और चार लड़के रहे। अस्पताल के गायनी वार्ड के बाहर ठंड के बावजूद खुशियां और गर्माहट भरा माहौल रहा। शहर के एक निजी अस्पताल में मोनिका अपने बच्चे के जन्म को लेकर काफी उत्साहित थी। मोनिका ने बताया कि हालांकि डॉक्टर ने उन्हें आगे की डेट दी थी लेकिन किसी कारण वश उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और उन्होंने बिटिया को जन्म दिया। यह एक बड़ा मौका है। पूरे परिवार में खुशियां हैं।

नए साल के जश्न के साथ मनाया हैप्पी बर्थ डे
नए साल के जश्न के साथ शहर के कई अन्य बच्चों ने भी जन्मदिन का जश्न नए साल के साथ मनाया। इनमें प्रथम भी शामिल रहा। सेक्टर चार के निवासी प्रथम का 17वां जन्मदिन एक फार्म हाउस में बड़े उत्साह के साथ मनाया। प्रथम के माता-पिता अमित और ज्योत्सना सुखीजा ने बताया कि उनका पहला बच्चा एक जनवरी को हुआ था तो परिवार के बीच उत्साह का माहौल था। हमलोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों के साथ नए साल का जश्न और प्रथम का जन्मदिन एक साथ मनाते आ रहे हैं। हमारे बच्चे के साथ काफी लोग जश्न मनाते हैं और ये उसे भी अच्छा लगता है। हर साल पहले से सारे दोस्त रिश्तेदार एक वेन्यू तय करते हैं, जहां वे लोग प्रथम का जन्मदिन और न्यू ईयर धूमधाम से मनाते हैं। प्रथम साल के पहले दिन पैदा हुआ और उनका पहला बच्चा है, इसलिए उसका नाम प्रथम रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed