फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   13 accused arrested for cheating of Rs 80.12 crore

Gurugram News: 80.12 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
13 accused arrested for cheating of Rs 80.12 crore
आरोपियों के खिलाफ मिली 8,369 शिकायतें व 327 मामले दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देश के विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ 80.12 कराेड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले 13 आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोन फ्रॉड, शेयर मार्केट में निवेश, डेबिट कार्ड बनवाने, व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल से ब्लैकमेल करके व गूगल से फर्जी कस्टमर केयर के नंबर के माध्यम से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों से 10 मोबाइल व छह सिम कार्ड बरामद किए हैं। ये आरोपी बीते जनवरी, फरवरी व मार्च माह के दौरान गिरफ्तार किए गए हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी, साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि इन मोबाइल फोन की इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से जांच कराने पर आरोपियों के देशभर में लगभग 80.12 करोड़ रुपयों की ठगी करने की 8,369 शिकायतें और 327 मामले दर्ज मिले हैं। इनमें से 18 मामले हरियाणा में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के साइबर अपराध थाना पूर्व में तीन मामले और साइबर अपराध थाना दक्षिण में तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस टीम ने अतुल कुमार, रोहित, मुकीम उर्फ मोनू चौधरी, यतिन कुमार पाठक, राहुल, मुनेश, आदित्य चतुर्वेदी व अविनाश शर्मा को गिरफ्तार किया। साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस टीम ने रामप्रकाश, मुजम्मिल, नीलोफर, अभिषेक कुमार मिश्रा व हर्षित शुक्ला को गिरफ्तार किया है। संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed