फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   12.60 lakh rupees of fraud got frozen

Gurugram News: ठगी के 12.60 लाख रुपये फ्रीज कराए

Sun, 05 May 2024 02:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
12.60 lakh rupees of fraud got frozen
फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस ने बैंक कर्मी महिला से 18 लाख की ठगी करने के मामले में 12.60 लाख की राशि फ्रीज करा दी है। आरोपी ने पुलिस अधिकारी बनकर महिला को मनी लॉन्ड्रिंग, ह्यूमन ट्रैफिकिंग व ड्रग्स में संलिप्तता का भय दिखाकर ठगी की थी।पुलिस के अनुसार साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि वह सेक्टर-53, गुरुग्राम में रहती है और बैंक में नौकरी करती है। उसके पास वीरवार को एक कॉल आई। इसमें फोन करने वाले ने बताया कि महिला ने फेडेक्स एक्सप्रेस से कूरियर बुक किया है। जो थाइलैंड जा रहा है और कूरियर में 5 पार्सपोर्ट, 3 क्रेडिट कार्ड, एक किलो एमडीएमए (ड्रग्स) है। उसके बाद कॉल मुम्बई साइबर सेल में ट्रांसफर कर दी गई। यही नहीं इससे पहले महिला से स्काइप के माध्यम से वीडियो कॉल करके बतलाया गया कि इसका बैंक में फर्जी खाता खुला हुआ है और उस बैंक खाते में बड़ी-बड़ी ट्रांजेक्शन हुई हैं। फिर इसको मनी लॉन्ड्रिंग, ह्यूमन ट्रैफिकिंग व ड्रग्स इत्यादि में संलिप्तता का भय दिखाते हुए गिरफ्तार करने की बात कही। उन्होंने आरबीआई बैंक के नाम से वेरिफिकेशन कराने के नाम पर इसके बैंक खाते से 18 लाख रुपये धोखे से ट्रांसफर करा लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने कुल 12 लाख 60 हजार रुपये फ्रीज करा दिए। पुलिस टीम उपरोक्त मामले से संबंधित जानकारी एकत्रित करने में जुटी है और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed