फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   12.30 lakh cheated in the name of investing in stock market

Gurugram News: शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर 12.30 लाख ठगे

Tue, 26 Nov 2024 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
12.30 lakh cheated in the name of investing in stock market
- अलग-अलग बैंक खातों से सात बार में निवेश की राशि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना पश्चिम क्षेत्र में जालसाजों ने एक व्यक्ति के साथ शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर 12.30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि उसने अपने अलग-अलग बैंक खातों से सात बार में रुपये निवेश किए हैं।
गुरुग्राम के गंगा अपार्टमेंट शांति नगर निवासी अमित दहिया ने बताया कि बीते 14 सितंबर को फेसबुक पर एक लिंक के माध्यम से उसको एक ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप का नाम स्टॉक मार्केट अनालिसिस क्लब है। इसके बाद व्हाट्सएप पर अलग-अलग नंबर बताए गए, जिसके दिशा-निर्देश पर एक अकाउंट खोला गया। वहीं, सेबी खाता नंबर भी दिया गया था। इसके बाद ट्रेडिंग के लिए राशि जमा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

अमित दहिया ने बताया कि उसने अपने बैंक खाते से 24 सितंबर को 50,900 रुपये, 25 सितंबर को 19,700 रुपये, 26 सितंबर को 10 हजार रुपये, 27 सितंबर को 6500 रुपये, एक अक्तूबर को 1.30 लाख रुपये और 11 अक्तूबर को 10.13 लाख रुपये निवेश किए। पैसे वापस मांगने पर जालसाजों ने कोई उत्तर नहीं दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed