{"_id":"5c29106abdec2256de78f702","slug":"121546195050-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ-नौ जनवरी को फिर रहेगा रोडवेज का पहिया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ-नौ जनवरी को फिर रहेगा रोडवेज का पहिया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ-नौ जनवरी को फिर जाम रहेगा रोडवेज का पहिया
निजी बसों के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने तैयार की रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। निजी बसों के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने एक फिर से विरोध का बिगुल बजा दिया है। परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज बेड़े में निजी बसों को शामिल करने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने रविवार को रोडवेज डिपो में बैठक कर आठ-नौ जनवरी की हड़ताल को लेकर रणनिति तैयार की है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिपो प्रधान संदीप दलाल व जगदीप लाठर ने कहा कि सरकार निजी बसों को रोडवेज बेड़े में शामिल कर रोडवेज विभाग को निजी हाथों में सौंपने की साजिश है। जिसे रोडवेज कर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने ने कहा कि सरकार रोडवेज से लोगों का भरोसा खत्म करने के लिए यात्रियों को परेशान करने के लिए रोजाना नए-नए फरमान जारी कर रही है। डिपो प्रधान दयानंद ने कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन को भी जल्द बहाल करना चाहिए। इस मौके पर सभी रोडवेज कर्मचारी मौजूद थे और उन्होंने डिपो के गेट पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।