फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   12 years of the Central Government is a golden chapter in the history of the country: Rao Narbir

केंद्र सरकार के 12 वर्ष देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय : राव नरबीर

Sun, 07 Jun 2026 05:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
12 years of the Central Government is a golden chapter in the history of the country: Rao Narbir
गुरुकमल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक। वि.
भाजपा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई गुरुग्राम और बादशाहपुर के कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गुरुग्राम एवं बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा व पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।
बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार व केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी वक्ताओं ने मजबूत बूथ, सक्रिय कार्यकर्ता और सशक्त संगठन को भाजपा की विजय का आधार बताया।
विज्ञापन

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि यह अवधि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को समर्पित रही है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है और विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed