फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   12 illegal structures demolished in Sector 36A

Gurugram News: सेक्टर-36ए में 12 अवैध ढांचों को किया ध्वस्त

Fri, 19 Sep 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
12 illegal structures demolished in Sector 36A
नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। निगम की एनफोर्समेंट टीम ने द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-36ए में एवीएल सोसाइटी के सामने बने लगभग 12 अवैध ढांचों (जिनमें कैफे, ढाबा और अन्य अस्थायी संरचनाएं शामिल थीं) को ध्वस्त कर दिया।



यह कार्रवाई निगम अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की गई। मौके पर सहायक अभियंता राज किशन मोंगिया, कनिष्ठ अभियंता वरुण वशिष्ठ और अंकित कपूर मौजूद रहे। पुलिस बल की सहायता से कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से चली।
विज्ञापन


सहायक अभियंता आरके मोंगिया ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आने वाले दिनों में भी इस प्रकार की कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed