{"_id":"5c2a5b1bbdec22572a20e882","slug":"11546279707-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगमायुक्त ने झाड़सा बांध से अवैध कब्जे हटाने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगमायुक्त ने झाड़सा बांध से अवैध कब्जे हटाने के दिए आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगमायुक्त ने झाड़सा बांध से अवैध कब्जे हटाने के दिए आदेश
अधिकारियों की टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने सोमवार को अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया व सफाई व्यवस्था सहित अन्य कार्यों का जायजा लिया। उनके साथ एडीशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर वाईएस गुप्ता व मुख्य अभियंता एनडी वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
निगमायुक्त ने अधिकारियों को फुटपाथों-सड़कों व बाजार क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने और मरम्मत करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने व्यापार सदन में रहने वाले स्लम एरिया के लोगों से कहा कि नगर निगम की ओर से उनके लिए क्षेत्र में शौचालय बनवाए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम की ओर से शहर में पेंटिंग के माध्यम से करवाए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी अवलोकन किया। नगर निगम द्वारा सरकारी भवनों की दीवारों व फ्लाईओवरों पर सुंदर-सुंदर पेंटिंग व स्वच्छता स्लोगन बनवाए गए हैं। निगमायुक्त ने नगर निगम के पुराने कार्यालय स्थित नागरिक सुविधा केन्द्र का भी निरीक्षण किया। निगमायुक्त ने सेक्टर-51 में प्लास्टिक वेस्ट के इस्तेमाल से बनाई गई सड़क का भी निरीक्षण किया। निगमायुक्त ने मालिबु टाउन में वहां के निवासियों द्वारा बनाए गए वेस्ट-टू-कंपोस्ट प्लांट का भी दौरा किया। यहां बताया गया कि सोसायटी द्वारा बनाए गए इस प्लांट की क्षमता 1000 किलोग्राम प्रतिदिन की है।
झाड़सा बांध की पैमाइश कर कब्जे हटाने को कहा
निगमायुक्त ने सेक्टर-15 पार्ट-1 व 2 के झाड़सा बांध की जमीन पर स्थानीय लोगों की ओर से किए गए अवैध कब्जे का भी मुआयना किया। उन्होंने निगम अधिकारियों को दो दिन में बांध की जमीन की पैमाइश करने के आदेश दिए व जल्द अवैध कब्जा हटाने को निर्देश भी दिए।