फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   110 tons of wet waste collected on zero west day

जीरो वेस्ट डे पर एकत्र हुआ 110 टन गीला कचरा

Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
110 tons of wet waste collected on zero west day
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सोमवार को वर्ष का दूसरा जीरो वेस्ट डे मनाया गया। इसके तहत 110 टन गीला कचरा एकत्रित किया गया। अब शहर में प्रत्येक सोमवार को जीरो वेस्ट जे मनाया जाएगा। पिछली बार की तुलना में इस बार एकत्र हुए गीले कचरे की गुणवत्ता और भी अधिक बेहतर रही। मेयर मधु आजाद, निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह व संयुक्त आयुक्त स्वच्छ भारत मिशन धीरज कुमार ने जीरो वेस्ट डे को सफल बनाने में नागरिकों के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर जीरो वेस्ट डे की शुरुआत की गई थी। इस दिन 105 टन गीला कचरा एकत्रित किया गया था। 25 जनवरी को आयोजित जीरो वेस्ट डे के दौरान 150 टन गीला कचरा एकत्रित किया गया। निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जीरो वेस्ट डे का अर्थ यह है कि इस दिन घरों से केवल गीला कचरा ही एकत्रित किया जाएगा। नागरिकों से भी कहा जाता है कि वे अपने कचरे को अलग-अलग करें। कचरा अलग-अलग होने से इसका निस्तारण भी सही ढंग से होता है। वहीं, बंधवाड़ी में एकत्रित होने वाले कचरे की मात्रा भी कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed