फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   11 new corona patients found in Gurugram total 36 active cases 81 recovered

Corona Cases in Gurugram: रोजाना बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच तेज करने के आदेश

Thu, 12 Jun 2025 06:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 06:12 PM IST
सार

स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। खासतौर से विदेश से आने वाले लोगों की निगरानी के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन
11 new corona patients found in Gurugram total 36 active cases 81 recovered
कोरोना वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में रोजाना कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जिले में कोरोना मामले की संख्या 36 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 398 लोगों की जांच की गई जिसमें से 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि की गई है। अब तक जिले में कुल 117 लोगों को कोरोना हो चुका है।

विज्ञापन

पाए गए सभी मरीजों में से किसी भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। वर्तमान में 36 सक्रिय मामले हैं और अब तक 81 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सभी मरीजों का होम आइसोलेशन में रहकर इलाज जारी है। हालांकि राहत की बात यह है कि वर्तमान में जिला अस्पताल में कोई भी कोरोना मरीज भर्ती नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। खासतौर से विदेश से आने वाले लोगों की निगरानी के लिए कहा जा रहा है। हल्का बुखार या खांसी होने पर तुरंत कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

साथ ही, संक्रमित या संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन में रहने और भीड़ भाड़ से बचने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed