{"_id":"6840881f70a4d2dbdc0bdc27","slug":"1057-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-a-flat-case-filed-against-many-people-including-bank-manager-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-59194-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फ्लैट दिलवाने के नाम पर 10.57 लाख ठगे, बैंक मैनेजर समेत कई लोगों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फ्लैट दिलवाने के नाम पर 10.57 लाख ठगे, बैंक मैनेजर समेत कई लोगों के खिलाफ केस
विज्ञापन
- फाइल बनाने, जीएसटी, डाउन पेमेंट, प्रीमियम व रजिस्टरी कराने पर मांगे रुपये, एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सस्ता फ्लैट दिलवाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर ने युवती से 10.57 रुपये की ठगी की है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ने बैंक मैनेजर सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर युवती को सस्ते में फ्लैट दिलवाने और लोन पास करवाने का झांसा दिया। यही नहीं, उन्होंने नकली चाबी बनवाकर किसी अन्य का फ्लैट पीड़िता को दिखा दिया। युवती की शिकायत के आधार पर सेक्टर-10 थाने में बैंक मैनेजर सहित कई लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सेक्टर-95 की सिग्नेचर ग्लोबल दि रोजेलिया सोसाइटी निवासी पूजा यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सितंबर 2024 में उन्हें दोस्त को फ्लैट दिलवाना था। इसके लिए उन्होंने ब्रोकर सौरभ से संपर्क किया और किराये पर फ्लैट दिलवा दिया। इसके बाद उनकी सौरभ से फोन पर बात होने लगी। सौरभ भी उस समय सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में रहता था। 03 मार्च को मैसेज व फोन पर सौरभ ने पूजा यादव को सिग्नेचर ग्लोबल प्रॉक्सिमा, सेक्टर-89 में 2बीएचके फ्लैट अफोर्डेबल रेट पर दिलवाने का वादा किया। उसने दावा किया कि वह लोन की व्यवस्था भी करवा देगा।
इसके बाद सौरभ ने फ्लैट खरीदने संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए फाइल बनाने, जीएसटी की पेमेंट, डाउन पेमेंट, प्रीमियम व रजिस्ट्री कराने पर रुपये मांगे और अलग-अलग मद के खर्चे के लिए पूजा यादव से 10,57,370 रुपये ले लिए। पूजा यादव ने पांच लाख रुपये नकद और बाकी रुपयों का यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया था। सौरभ ने सोसाइटी मेंबरशिप कार्ड के लिए 2,170 रुपये, फ्लैट बुकिंग के लिए 50 हजार रुपये, जीएसटी के नाम पर 27 हजार रुपये, लोन प्रोसेसिंग के लिए 7,200 रुपये, डाउन पेमेंट के लिए 2.2 लाख रुपये और प्रीमियम के नाम पर पांच लाख रुपये नकद मांगे। सौरभ ने 18 मार्च को रजिस्ट्री, वकील फीस और इंश्योरेंस के नाम पर 2,51,000 रुपये भी लिए।
विज्ञापन
सौरभ ने पूजा यादव को सब्सिडी के नाम का 2,38,000 रुपये का एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के बाद पूजा यादव ने सौरभ से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसने फोन उठाना बंद कर दिया और सोसाइटी छोड़कर भाग गया। पूजा यादव को बाद में पता चला कि सौरभ ने जिस फ्लैट को दिलवाने का वादा किया था, वह पहले ही सुचित्रा मित्तल नाम की महिला को अलॉट हो चुका है। पूजा यादव को बाद में पता चला कि सौरभ ने अन्य लोगों के साथ भी फ्लैट व प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी की हुई है। पूजा ने आरोप लगाया कि इस धोखाधड़ी में सौरभ के साथ ही राहुल, रूपेश बैंकर और एक्सिस बैंक के मैनेजर अहमद भी शामिल हैं।
जांच अधिकारी शिव शंकर ने बताया कि फ्लैट दिलवाने के नाम पर ठगी करने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ करके उसके साथी आरोपियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --