{"_id":"5ae0c0ba4f1c1b23338b50a3","slug":"101524678842-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम के शिक्षक ने कर्गीस्तान में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम के शिक्षक ने कर्गीस्तान में लहराया परचम
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के शिक्षक ने किर्गिस्तान में लहराया परचम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। किर्गिस्तान में सतत विकास में शिक्षा का महत्व विषय पर आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी में गुरुग्राम के शिक्षक ने भारतीय दल में उपस्थिति दर्ज कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस गोष्ठी में 24 देशों के शिक्षाविदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजघेड़ा में कार्यरत हिंदी अध्यापक मनोज कुमार लाकड़ा ने बताया कि किर्गिस्तान स्थित ओश स्टेट विश्वविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में उनके साथ सुदर्शन पुनिया, प्रोग्राम ऑफिसर प्रमोद शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर सीमा शर्मा , प्राचार्य स्वीटी भारती, धर्मपाल, डॉ रमेश मदान तथा प्राध्यापक अलका मदान उपस्थित रहे। इस गोष्ठी से काफी कुछ सीखने को मिला। लाकड़ा ने सतत विकास में आईसीटी शिक्षा की भूमिका विषय पर अपना शोध पत्र पेश किया। गोष्ठी से वापस लौटने पर स्कूल प्राचार्या व अन्य स्टाफ ने मनोज कुमार का स्वागत किया।
--