{"_id":"6b0ad5e12e30714c0c0aa2f4","slug":"100-new-e-buses-will-make-getting-around-the-city-easier-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108738-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 100 नई ई-बसों से आसान होगी शहर की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 100 नई ई-बसों से आसान होगी शहर की राह
विज्ञापन
सेक्टर 48 में ई-बसों में सफर करते मुख्यमंत्री। स्त्रोत- विज्ञप्ति
सेक्टर-48 में बने आधुनिक ई-बस डिपो का भी हुआ उद्घाटन, बेड़े में अब कुल 250 बसें
नंबर गेम - 17 करोड़ की लागत से बनाया डिपो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम वासियों को आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की बड़ी सौगात देते हुए शनिवार को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के बेड़े में शामिल की गई ये बसें यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने और वायु प्रदूषण नियंत्रित करने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। बसें 20 विभिन्न रूटों पर संचालित होंगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 17 करोड़ की लागत से विकसित सेक्टर-48 स्थित ई-बस डिपो का उद्घाटन भी किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम के विकास और सार्वजनिक परिवहन के इतिहास में आज एक नई शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ और सेक्टर-48 में आधुनिक ई-बस डिपो का लोकार्पण गुरुग्राम को स्वच्छ, सुगम और आधुनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल शहर की बढ़ती परिवहन जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की यात्रा वर्ष 2018 में 25 बसों के साथ शुरू हुई थी। आज गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड के बेड़े में 150 सीएनजी बसें संचालित हैं। इनमें 100 नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से कुल बसों की संख्या बढ़कर 250 हो गई है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना देश के शहरों में स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का राष्ट्रीय प्रयास है। गुरुग्राम में 100 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ इसी व्यापक राष्ट्रीय संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
बसों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं नागरिक : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम देश की आर्थिक प्रगति का प्रमुख केंद्र है। यहां देश-विदेश की कंपनियां, उद्योग, आईटी और सेवा क्षेत्र के संस्थान स्थापित हैं। प्रतिदिन लाखों लोग रोजगार, शिक्षा, व्यापार और अन्य आवश्यकताओं के लिए शहर में आवागमन करते हैं। शहर के तेजी से विस्तार के साथ सुरक्षित, भरोसेमंद और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की जरूरत भी बढ़ रही है। 100 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन और सेक्टर-48 में आधुनिक ई-बस डिपो की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को सफल बनाने में जनभागीदारी भी महत्वपूर्ण है। निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक बसों का उपयोग करके प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकता है। सड़क, परिवहन, पेयजल और शहरी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर उनका लाभ लोगों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
वर्ष के अंत तक हरियाणा में चलेंगी 375 इलेक्ट्रिक बसें
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सामने विकसित भारत-विकसित हरियाणा-2047 का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ऐसे शहरों का निर्माण करना होगा, जहां आर्थिक अवसरों के साथ स्वच्छ हवा, बेहतर आवागमन और गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हों। वर्तमान में प्रदेश के 10 बड़े शहरों में 160 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हैं, जिनकी संख्या इस वर्ष के अंत तक बढ़ाकर 375 की जाएगी। गुरुग्राम में तैयार किया गया यह प्रदेश का तीसरा इलेक्ट्रिक बस डिपो है। पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत सोनीपत, पानीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद में जल्द ही 450 नई मिनी बसें शुरू की जाएंगी।
प्रदूषण कम करने में मददगार होंगी इलेक्ट्रिक बसें : राव नरबीर
विशिष्ट अतिथि पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से शहर को इन बसों की आवश्यकता थी। गुरुग्राम की सड़कों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसें शहर के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान तक आवागमन को सुगम बनाएंगी। उन्होंने इंदौर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के नागरिकों की भागीदारी से शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। हमारा भी प्रयास होना चाहिए कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर शहरों की श्रेणी में शामिल किया जाए। इस मौके पर विधायक बिमला चौधरी, विधायक तेजपाल तंवर, विधायक मुकेश शर्मा, प्रधान सलाहकार डीएस. ढेसी, मेयर राजरानी मल्होत्रा, जीएमडीए के सीईओ डीके बेहेरा, सीपी शिवास कविराज, डीसी उत्तम सिंह, जीएमसीबीएल के सीईओ विश्वजीत चौधरी, भानु प्रताप सिंह भदौरिया, निदेशक (शहरी परिवहन), भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम महानगर अध्यक्ष अजीत यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
तय बस रूट
रूट नंबर मार्ग का विवरण बसों की संख्या
307- आईएमटी चौक से द्वारका सेक्टर-21 - 03
315- सेक्टर-99ए से गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन-05
316- मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-37 पेस सिटी- 03
317- कॉन्सिएंट हैबिटेट सेक्टर 99ए से केंद्रीय विहार- 06
318- महावीर चौक गौशाला ग्राउंड से भोंडसी पुलिस चौकी-05
319- ढाणा मोड से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन- 05
254ए- ढाणा मोड से गुरुग्राम बस स्टैंड-05
254बी- पटौदी रोड रेलवे स्टेशन, हेलीमंडी से गुरुग्राम बस स्टैंड- 05
320- महावीर चौक से एंबिएंस मॉल तक- 05
321- डूंडाहेड़ा से सिकंदरपुर मेट्रो- 05
322- धनकोट से मिलेनियम मेट्रो स्टेशन-05
323- गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से ढाणा मोड- 05
324- बीपीटीपी, सेक्टर 37डी से टाटा इंटेलियन पार्क, सेक्टर-58- 05
325- गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से मिलेनियम मेट्रो स्टेशन- 05
326- राम मंदिर पालम विहार से टाटा इंटेलियन पार्क सेक्टर 58- 05
328- महावीर चौक से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन- 05
329- गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से कांकरोला/भांगरोला गांव- 05
330- महावीर चौक से वज़ीरपुर-टी पॉइंट- 05
112- गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से सेक्टर 55/56 मेट्रो स्टेशन तक- 08
127- मिलेनियम मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 4 से सेक्टर-107 तक- 05