{"_id":"672a56877f615a521f08d41c","slug":"10-year-old-girl-dies-due-to-collision-with-canter-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-43120-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कैंटर से की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कैंटर से की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत
विज्ञापन
कैंटर को घटनास्थल पर छोड़कर चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कैंटर से की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक कैंटर को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। बच्ची के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कांकरौला निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छोटे भाई देवेन्द्र का स्वर्गवास हो चुका है। उनकी पत्नी पूनम दो बच्चों के साथ उनके परिवार के साथ ही रहती है। बीते दो नवंबर को पूनम बेटे दीपांशु व 10 वर्षीय बेटी महक के साथ अपने मायके नया गांव गई थी। पूनम का भाई महेश सोमवार को उन्हें छोड़ने के लिए आ रहा था। पटौदी पहुंचने पर महेश को पूनम का पड़ोसी कपिल मिल गया, जिस पर महेश ने पूनम व बच्चों को कपिल की गाड़ी में बैठा दिया।
हेलीमंडी में करीब डेढ़ बजे कपिल टेलर से कपड़े लेने के लिए गाड़ी से उतरा। सभी रोड पार कर रहे थे कि एक पटौदी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर चालक ने महक को कुचल दिया। इस हादसे के बाद चालक कैंटर को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। महक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।कार ने बच्ची को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
कार ने बच्ची को मारी टक्कर, गंभीर
गुरुग्राम। सेक्टर-40 क्षेत्र में कार चला रही महिला ने एक आठ साल की बच्ची को टक्कर मार दी। बच्ची को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के दमोह निवासी राधेश्याम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-40 हुड्डा मार्केट के निकट झुग्गी में रहते हैं। सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे आठ साल की बेटी कुंती रोड को पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। कार को एक महिला चला रही थी। बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो