{"_id":"61263ebb8ebc3e79e348068e","slug":"10-lakh-cheated-in-the-name-of-getting-selected-in-the-cricket-team-gurgaon-news-noi6009137195","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टीम में चयन कराने के नाम पर 10 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टीम में चयन कराने के नाम पर 10 लाख ठगे
विज्ञापन
गुरुग्राम। क्रिकेट टीम में चयन के नाम पर दस लाख रुपये ठग लिए। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद सेक्टर-50 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद थाना पुलिस ने फाइल अपराध शाखा को भेज दी है।
यह ठगी एकेडमी संचालक की ओर से राज्य व देश के लिए क्रिकेट खिलाने के नाम पर की गई है। युवक का कहना है कि आरोपियों ने उसे एक बार हिमाचल भी भेजा था, लेकिन वहां उसे मैच में खेलने को नहीं मिला। यूपी जालौन के रहने वाले 21 साल के अंशुल राज ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप बपरौला क्रिकेट ग्राउंड निवासी राज राजपूत, लखनऊ निवासी अमित, पालम विहार निवासी आशुतोष बोरा, चित्रा बोरा, बपरौला निवासी पुष्कर तिवारी और अन्य पर लगाया है। युवक का कहना है कि साल 2016 में उसने दिल्ली डेयरडेविल्स क्रिकेट एकेडमी पालम विहार के साथ खेलना शुरू किया। फिर 2018 में गोल्डन हॉक क्रिकेट एकेडमी में शामिल हुआ जहां मुलाकात दीपक से हुई।
उसने राज राजपूत से मिलवाया। राज दिल्ली के बापरौला में एसडीसीएम क्रिकेट एकेडमी चलाते हैं। मई 2019 में राज के कहने पर एकेडमी में शामिल हो गया। इस दौरान उसने पूर्वोत्तर राज्य के लिए खेलने की पेशकश की। इसके लिए एक लाख रुपये मांगा। उसने 70 हजार नकद और 30 हजार एक खाते में ट्रांसफर किए गए। फिर राज ने अमित से मिलवाया। मार्च 2020 तक एकेडमी में अभ्यास करता रहा। आरोपियों ने जनवरी 2020 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ का फर्जी पत्र दिखाकर कहा कि हिमाचल सीनियर स्टेट अंडर-23 कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी टूर्नामेंट में चयन हुआ है। फिर उससे 10 लाख रुपये की मांग की। युवक ने 9 लाख रुपये अदा कर दिए, लेकिन हिमाचल जाने के बावजूद उसे खिलाया नहीं गया। फिर जून 2020 में पीड़ित से एक करार पर हस्ताक्षर कराया गया। जनवरी 2021 में सिक्किम जाने के लिए कहा गया। पीड़ित ने अपने 9 लाख रुपये वापस मांगा तो 3 अप्रैल 2021 को पीड़ित को ही लीगल नोटिस भेजकर एग्रीमेंट के उल्लंघन के चलते 5 लाख रुपये की मांग की गई। तब शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।