{"_id":"5254e82deabe27dea5d098a6936426ba","slug":"gurgaon-problem-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में उठाई जाएंगी गुड़गांव की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में उठाई जाएंगी गुड़गांव की समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव की समस्या विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उठाई जाएगी। यह कहना है शहर के विधायक उमेश अग्रवाल का। उन्हाेंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं को विधानसभा में उठाने के लिए सूचीबद्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विधायक उमेश अग्रवाल ने बताया कि जिन मुद्दों को विधानसभा में उठाने के लिए सूचीबद्ध कराया है, उनमें आयुध डिपो के 900 मीटर दायरे में बिजली-पानी कनेक्शन देने पर लगाई गई रोक हटाने और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) द्वारा विकसित करीब डेढ़ दर्जन रिहायशी सेक्टरों का रखरखाव गुड़गांव नगर निगम को सौंपने का मसला रखा जाएगा।
विज्ञापन
जबकि सेक्टरों की आरडब्लयूए इसका विरोध कर रहे हैं। विधायक का कहना है कि गुड़गांव के लोगों ने उन्हें उनकी समस्याओं को दूर कराकर सुविधाएं उपलब्ध कराने के विश्वास से हरियाणा में रिकार्ड मतों से विजयी बनाया था।
विज्ञापन