{"_id":"d9974a3154bffcf54a29f05fb51b4c5c","slug":"gurgaon-police-launches-a-mobile-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव पुलिस ने लॉन्च किया ये मोबाइल एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव पुलिस ने लॉन्च किया ये मोबाइल एप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 May 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव की पुलिस ने एक खास तरह का मोबाइल एप लांच किया है। इसे स्मार्टफोन धारक अपने मोबाइल में पुलिस के पास आसानी से पहुंच बना सकेंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने पहले चरण में स्मार्ट फोन रखने वालों के लिए एक एप बनाया है। पुलिस ने इसे तैयार करने में फेटरोन कंपनी की मदद ली है।
इसके जरिए लोग गुड़गांव पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। इस एप को डाउनलोड करते समय इंटरनेट होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: सिटी बसों में अब डीटीसी की तर्ज पर मिलेगा टिकट
विज्ञापन
इस पेज पर चाइल्ड हेल्प लाइन, वूमन हेल्प लाइन, पुलिस असिस्टेंस, सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन, ट्रैफिक हेल्प लाइन, पुलिस हेल्प लाइन, पुलिस अधिकारियों के महत्वपूर्ण नंबर, पुलिस स्टेशन के नंबर, ट्रैफिक जाम की रिपोर्ट, सभी पुलिस अधिकारियों की ईमेल आईडी, गुड़गांव पुलिस व गुड़गांव पुलिस की ट्रैफिक पुलिस का फेसबुक पेज है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से की गई पहल को 120 से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं। इसके साथ ही लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। इसमें पुलिस के इस कदम को सराहा गया है।
इस संबंध में पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल का कहना है कि शहर में रहने वाले लोगों को अपनी बात पुलिस तक पहुंचाने में परेशानी होती थी। पुलिस और लोगों के बीच दूरी कम करने की कवायद की गई है।