{"_id":"83938a198ab4d9f95d111f8580c54452","slug":"gurgaon-no-liquor-in-pub-and-hotel-after-1-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव: रात एक बजे के बाद नहीं छलकेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव: रात एक बजे के बाद नहीं छलकेगा जाम
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
नए साल के स्वागत की रात जश्न मनाने वालों को साइबर सिटी के होटल, पब और बार में एक बजे के बाद शराब नहीं परोसी जाएगी। इसके लिए आबकारी विभाग ने फरमान जारी कर दिया है। इसका उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए पांच टीमें भी गठित की गई हैं।
विज्ञापन
लाइसेंस भी हो सकते हैं कैंसिल
आबकारी विभाग ने सभी पब व बार संचालकों को निर्देश जारी कर 31 दिसंबर को पूर्व निर्धारित समय तक ही शराब परोसने की हिदायत दी है। इसका उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त करने से लेकर चालान काटे जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान के उपायुक्त एस मलिक ने बताया कि पार्टी के लिए लाइसेंस लेने वालों को भी इस हिदायत का पालन करना होगा। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आपात स्थिति से निपटने को मंथन
नए साल के स्वागत की रात तमाम विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए आबकारी एवं पुलिस महकमे के अधिकारियों की जल्द ही बैठक होगी। इस दौरान आपात स्थिति से निपटने पर विचार मंथन किया जाएगा।