फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon cop file extortion FIR blackmailed by woman for Rs 1 crore

पूर्व पुलिस निरीक्षक से एक करोड़ मांगने पर मामला दर्ज, रुपये नहीं मिलने पर महिला ने जींद में दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस

Fri, 09 Oct 2020 08:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Oct 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
Gurgaon cop file extortion FIR blackmailed by woman for Rs 1 crore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
गुरुग्राम के सदर थाना पुलिस ने अपने पूर्व प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह की शिकायत पर उन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा चुकी महिला के खिलाफ एक करोड़ रुपये मांगने पर केस दर्ज किया है। दरअसल महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने से पहले निरीक्षण से एक करोड़ रुपये मांगे थे। 
विज्ञापन


एक करोड़ रुपये नहीं मिलने पर 11 माह पहले निरीक्षक के खिलाफ जींद में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। सदर थाने के तत्कालीन प्रभारी ने बताया कि करीब एक साल पहले एक महिला का केस उनके समक्ष थाने में आया था। इस मामले को सुलझाने के दौरान महिला ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


पहले वह कुछ समय तक महिला को रुपये देते रहे, लेकिन बाद में महिला ने उनसे एक करोड़ रुपये की मांग की, मगर उन्होंने रुपये नहीं दिए। इसके बाद महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर जींद में उनके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने महिला की ओर से एक करोड़ रुपये मांगे जाने की कॉल रिकॉर्डिंग सुनाई, लेकिन जींद पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

अदालत से जमानत मिलने के बाद उन्होंने महिला की ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपये मांगने की कॉल रिकॉर्डिंग के संबंध में पुलिस आयुक्त गुरुग्राम को शिकायत दी।

पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) को सौंपी। इस बीच दलबीर सिंह निरीक्षक पद से तीन सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए। जांच में उनकी शिकायत सही पाई गई। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने महिला समेत राजबीर व मोनू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed