{"_id":"f8b202cfdca0aab02d648cecaa32bf43","slug":"gurgaon-city-bus-will-not-run-from-lakshman-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता का दबाव, यहां नहीं चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी नेता का दबाव, यहां नहीं चलेंगी बसें
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 19 Mar 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में रोडवेज ने लक्ष्मण विहार से चलाई जा रही सिटी बस सेवा को बंद करने की तैयारी कर ली है। अब रेलवे स्टेशन से बस चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
रेलवे प्रबंधन से विवाद के चलते करीब 10 महीने पहले रोडवेज ने स्टेशन स्टैंड के विकल्प के तौर पर लक्ष्मण विहार फ्लाईओवर के नीचे से सिटी सेवा शुरू की थी। यह स्टैंड रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर है।
विज्ञापन
रोडवेज के तत्कालीन महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने स्वयं स्टेशन और स्टैंड का निरीक्षण कर इसे स्टेशन और आसपास की कॉलोनियों के यात्रियों के लिए उपयुक्त बताया था। इस रूट पर यात्रियों की संख्या भी काफी है। इस कारण यहां से 18 बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने ठप किया बैनर-होर्डिंग का धंधा
दो दिन पूर्व नए महाप्रबंधक ने रूट में बदलाव के निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार, अब रेलवे स्टेशन से बसें चलाई जाएं। उधर, दो दिन बाद भी चालक बसों को रेलवे स्टेशन ले जाने से कतरा रहे हैं। दरअसल, यहां आए दिन ऑटो चालकों और सिटी बस चालकों में विवाद होता है।
यहां बसें खड़ी करने की जगह नहीं है। ऑटो चालक स्टेशन के गेट के सामने ऑटो लगाए रहते हैं।। इससे बसों को अंदर ले जाने और बाहर निकालने में दिक्कत होती है। कई बार यहां सिटी बस के चालक-परिचालक के साथ मारपीट भी हो चुकी है।
रेलवे प्रबंधन ने भी एक बार में एक बस ही स्टेशन के अंदर लाने की अनुमति दी है। ऐसे में चालक पसोपेश में हैं कि बसों को कहां खड़ा किया जाए। दूसरी ओर, रोडवेज के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इलाके का एक कांग्रेसी नेता विभाग पर दबाव बना रहा है। उसी के दबाव में यह फैसला किया गया है।