फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon bjp leaders taken a target for more public shah's appointment

शाह की ताजपोशी पर था भीड़ जुटाने का 'टारगेट'

Thu, 10 Jul 2014 01:32 AM IST
Updated Thu, 10 Jul 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
gurgaon bjp leaders taken a target for more public shah's appointment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजदीकी अमित शाह की ताजपोशी पर आयोजित समारोह में भीड़ जुटाने का जिम्मा गुड़गांव का रहा। स्थानीय नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया था।

विज्ञापन


सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली की ओर कूच कर गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता जीएल शर्मा ने बताया कि उन्हें अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की सूचना मंगलवार देर शाम को मिली।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में साढ़े आठ हजार लोगों को इसके बारे में मोबाइल एसएमएस से सूचना दी और दिल्ली चलने की अपील की। शर्मा के साथ 500 से अधिक लोग सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी नेता ने किया इंकार

gurgaon bjp leaders taken a target for more public shah's appointment

भाजपा नेता व जिला महामंत्री कुलभूषण भारद्वाज ने अमित शाह के ताजपोशी समारोह में भीड़ लाने के लिए किसी टारगेट से इनकार किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने उत्साह से ही इस कार्यक्रम में पहुंचे।

भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री मनीष यादव ने एमजी रोड पर ढोल की थाप पर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया।

गुड़गांव से अमित शाह की ताजपोशी में जाने वालों में अनुज सहरावत, भूपेन्द्र चौहान, महावीर सिंह, जतिन सहगल, दीपक, महेश चौहान, प्रदीप चौधरी, तेजपाल तंवर, मनीष वजीराबाद और अशोक आजाद के साथ बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed