{"_id":"5c8be0d3bdec2207143e89d9","slug":"gun-fire-on-police-during-chase-dacoit-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछा करने पर पुलिसकर्मियों पर चलाई गोली, एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीछा करने पर पुलिसकर्मियों पर चलाई गोली, एक दबोचा
Fri, 15 Mar 2019 10:58 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दूसरा बदमाश पुलिस के सामने ही झड़ौंदाकलां निवासी धर्मवीर को गोली मारने की धमकी देकर उसकी बाइक लूटकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतक निवासी विकास (19) के रूप में हुई। वहीं, फरार हुआ बदमाश सांपला, रोहतक निवासी अरुण है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बाबा हरिदास नगर थाने में तैनात हवलदार सुनील बृहस्पतिवार दोपहर को इलाके में बाइक से गश्त कर रहा था। उसके साथ सिपाही नवदीप भी था। गीतांजलि एंक्लेव के पास इन लोगों ने एक बाइक सवार दो युवकों को देखा। संदिग्ध लगने पर नवदीप ने उन्हें रुकने के लिए कहा। इस पर युवक बाइक मोड़कर जाने लगे, लेकिन सुनील ने अपनी बाइक उनके सामने लगाकर उन्हें रोक लिया। हड़बड़ाहट में युवकों की बाइक गिर गई और भागने लगे।
विज्ञापन
दोनों पुलिसकर्मी भी युवकों के पीछे भागे। इसी दौरान सुनील को थाने का एक सिपाही दीपक दिख गया, जिसे उसने युवकों को पकड़ने के लिए कहा। एक युवक खेत में घुस गया। इसी दौरान युवक पिस्टल दिखाकर पुलिसकर्मियों को गोली मारने की धमकी देने लगा, लेकिन जान की परवाह किए पुलिसकर्मी उसका पीछा करते रहे।
इसी दौरान युवक ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। पुलिसकर्मी बच गए और फिर दोनों पुलिसकर्मियों ने पिस्टल निकालकर हवा में फायर किया और उसे दबोच लिया। वहीं उसका साथी भाग निकला।